झज्जर। बिरोहड़ गांव में सातवीं की एक छात्रा के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप में एक युवक को काबू किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान के विक्रम पुत्र हरद्वारी लाल के रूप में हुई है।
लड़की के पिता का कहना है कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बीती 28 मार्च को वह पत्नी के साथ बाहर काम के लिए गया था। इस दौरान सीमा घर पर अकेली थी। विक्रम उनके घर में घुस आया और जबरन उनकी लड़की के साथ रेप किया। उसने लड़की को चुप करने के लिए पैसे का लोभ दिया और डराया धमकाया भी। लड़की उससे डर गई। उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इस दौरान आरोपी लगातार उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाता रहा। आज लड़की ने आपबीती बताई।
पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने वारदात वाले दिन जो कपड़े पहने थे वे जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।