दिल्ली: गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, रविवार गिर सकता है पारा

sizzling-heat-waves-in-delhi-break-10-years-recordनई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत गर्मी से बेहाल है। पारे के तेवर में कोई कमी नहीं आई है। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जी हां गुरुवार को दिल्ली का पारा न्यूनतम से चार डिग्री ज्यादा था। सुबह से शाम तक लू के थपेड़ों का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले आने वाले रविवार और दूसरे सप्ताह के सोमवार धूप कुछ कम होगी।

लेकिन फिलहाल गर्मी से निजात नहीं है। इस गर्मी की मार से पंजाब में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इस भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। पहाड़ों से सुकून गायब हो गया है। हरियाणा और पंजाब में भी में दिन भर लू चली। कई स्थानों पर अधिकतम पारा 45 से 47 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि हरियाणा के हिसार और पंजाब के फाजिल्का में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में लू लगने से चार लोगों की मौत हो गई। बठिंडा व अबोहर में 47 डिग्री तक पारा चढ़ा। उत्तर प्रदेश भी गर्मी से तप रहा है।

न्यूनतम तापमान में भी भारी वृद्धि के चलते रात को लोगों को रहात नहीं मिली। बांदा में पारा सबसे ऊपर 46.8 डिग्री तक पहुंचा। तपते राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, पहाड़ों पर तो सुकून गायब हो गया है। यहां भी लू चल रही है। उत्तराखंड के गर्मी के चलते हिमखंड अपनी जगह छोड़ने लगे हैं। राज्य में अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से चार या पांच डिग्री ऊपर पहुंच गया है। राच्य में सबसे अधिक तापमान कर्णप्रयाग व रुद्रप्रयाग में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री तक पहुंचा जो इस मौसम में सबसे ज्यादा था।

श्रीनगर में भी यही हाल रहा और पारा दो साल में सबसे ऊपर 32.2 डिग्री तक पहुंचा। हिमाचल में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। शिमला में पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। ऊना का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। उच्च पर्वतीय इलाकों में तापमान चार से पांच डिग्री सामान्य से अधिक चल रहा है। जबकि मैदानी भागों में यह सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पर्वतीय राज्यों में 26 मई के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद है।

error: Content is protected !!