उत्तराखंड: उफान पर गंगा, आ सकती है बाढ़

flood-may-come-uttarakhand-rivers-overflowऋषिकेश। उत्तराखंड के देहरादून में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा व उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में रविवार शाम से गंगा समेत सभी नदियां चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही हैं। सोमवार सुबह गंगा चेतावनी रेखा से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।

तस्वीरों में देखें बारिश का कहर

पढ़ें: बारिश से भारी तबाही

मूसलाधार बारिश के चलते गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, मरोड़ा, पिंडर, श्रीनगर सभी स्थानों पर भागीरथी, गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऋशिकेश में रविवार सुबह नौ बजे से ही गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा और शाम छह बजे गंगा चेतावनी रेखा 339.50 को पार कर 339.70 सेंटीमीटर तक पहुंच गई थी। रात दस बजे तक गंगा का जलस्तर 340.18 मी.पहुंच गया था। यह डेंजर लेबल 340.50 से केवल 32 सेटीमीटर नीचे है। केंद्रीय जल आयोग ऋषिकेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर 341.30 मीटर पहुंच गया।

बताया गया कि गढ़वाल मंडल की सभी नदियां उफान पर है। इसे देखते हुए आयोग ने हरिद्वार डिवीजन कार्यालय सहित सभी अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। गंगा के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऋषिकेश में गंगा तट पर बसी तमाम मलिन बस्तियों के लोगों को बस्ती खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कह दिया गया है।

गंगा व उसकी सहायक नदियों का जलस्तर

ऋषिकेश में गंगा

सोमवार

सुबह 10 बजे-341.30

रविवार

12 बजे- 338.28 मी.

02 बजे- 338.70 मी.

04 बजे- 339.15 मी.

06 बजे- 339.70 मी.

10 बजे रात -340.18 मी.

(गंगा का जलस्तर डेंजर लेबल से मात्र 32 सेमीमीटर नीचे है)

देवप्रयाग में गंगा

सोमवार

सुबह 10 बजे-470.20

रविवार

12 बजे- 458.45 मी.

02 बजे- 460.70 मी.

04 बजे- 464.75 मी.

06 बजे- 465.75 मी.

देवप्रयाग में भागीरथी

सोमवार

सुबह 10 बजे-473.70

रविवार

12 बजे- 461.60 मी.

02 बजे- 464.40 मी.

04 बजे- 466.40 मी.

06 बजे- 468.00 मी.

मरोड़ा में नयार नदी

सोमवार

सुबह 10 बजे-552.05

रविवार

12 बजे- 551.45 मी.

02 बजे- 551.60 मी.

04 बजे- 551.22 मी.

06 बजे- 550.85 मी.

कर्णप्रयाग में पिंडर नदी

सोमवार

सुबह 10 बजे-776.03

रविवार

प्रात 09 बजे- 770.85 मी.

10 बजे- 771.00 मी.

11 बजे- 771.06 मी.

12 बजे- 771.10 मी.

श्रीनगर में अलकनंदा

सोमवार

सुबह 10 बजे-573.63

रविवार

12 बजे- 535.68 मी.

02 बजे- 536.00 मी.

04 बजे- 536.00 मी.

06 बजे- 536.10 मी.

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा

सोमवार

सुबह 10 बजे-633.00

रविवार

12 बजे- 626.20 मी.

02 बजे- 626.15 मी.

04 बजे- 626.60 मी.

06 बजे- 626.80 मी.

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी

सोमवार

सुबह 10 बजे-634.00

रविवार

12 बजे- 627.00 मी.

02 बजे- 627.00 मी.

04 बजे- 627.60 मी.

06 बजे- 628.00 मी.

उत्तरकाशी में भागीरथी

सोमवार

सुबह 10 बजे-1122.30

रविवार

10 बजे- 1120.30 मी.

11 बजे- 1120.45 मी.

12 बजे- 1120.55 मी.

02 बजे- 1120.25 मी

error: Content is protected !!