राजस्थान विज्ञान कांग्रेस का तीन दिवसीय सत्र 1 मई से

-देश के यातनाम कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस परोदा करेंगे उद्घाटन
-प्रदेश के 300 रिसर्च स्कॉलर व वैज्ञानिक होंगे शरीक
-बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
jaipur-100x100जयपुर। राजस्थान विज्ञान कांग्रेस का दूसरा सत्र 1 से 3 मई तक निवाई स्थित डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के लगभग 300 रिसर्च स्कॉलर एवं वैज्ञानिक शरीक होंगे। कार्यक्रम के मु य अतिथि देश के यातनाम कृषि वैज्ञानिक पद्मभूषण डॉ. आर.एस. परोदा होंगे। साथ ही कई देशों के राजदूत एवं उनके प्रतिनिधि तथा विश्वविद्यालयों के कुलपति शिरकत करेंगे। मु यमंत्री वसुंधरा राजे ने विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए उ मीद जताई है कि इस कार्यक्रम से प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे।
डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी संजय गुप्ता ने बुधवार को यहां बताया कि इस वर्ष की फोकल थीम ’21वीं सदी में युवाओं एवं महिलाओं के विकास तथा सामाजिक बदलाव के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचारÓ रखी गई है। जैन ने बताया कि राजस्थान विज्ञान कांग्रेस में इस बार कई नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। इनमें बाल विज्ञान कांग्रेस, मेगा विज्ञान प्रदर्शनी, स्टेट लेवल विज्ञान संचारक स मेलन तथा अलाइंस ऑफ ग्लोबल एजुकेशन शामिल है।
कार्यक्रम के संयोजक तरुण जैन ने बताया कि गत वर्ष आयोजित पहली राजस्थान विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी. एल. जोशी ने इस आयोजन में बाल वैज्ञानिकों को भी शामिल करने पर जोर दिया था। इस बात को ध्यान मे रखते हुए आयोजन समिति ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अवसर पर भोपाल में अपनी प्रस्तुति दे चुके प्रदेश के बाल वैज्ञानिकों तथा एसआईईआरटी की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान एवं पर्यावरण मेले में चयनित व पुरस्कृत बाल वैज्ञानिक परियोजनाओं को स मानित करने के लिए आमंत्रित किया है। मेगा विज्ञान प्रदर्शनी में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को दिखाने वाले मॉडल्स का प्रदर्शन किया जाएगा। इससें आईसीएमआर तथा आईसीएआरके आदि संगठनों की स्टॉल्स आकर्षण का केद्र होंगी। इस मौके पर एनसीएसटीसी के मोबाइल तारामण्डल की स्थापना भी की जाएगी। साथ ही रात्रि आकाश दर्शन के लिए टेलिस्कोप लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से स्टेट लेवल विज्ञान संचारक स मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विज्ञान संचारक अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इस बार अलाइंस ऑफ ग्लोबल एजुकेशन खास आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसमें दुनियाभर के लगभग आधा दर्जन देशों के राजदूत एवं उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण के सामाजिक सरोकारों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में दूसरे दिन प्रदेश के चयनित यातनाम लोगों को वीडीएस स मान प्रदान किए जाएंगे, इनमें प्रो. आरपी यादव, प्रो. आरएस शर्मा, एसएस बोथरा, प्रो. केएम रफी एवं एलएल शर्मा शामिल हैं। साथ ही भाग ले रहे वैज्ञानिकों में से चयनित को बेस्ट पेपर अवार्ड, बेस्ट पोस्टर अवार्ड, महिला वैज्ञानिक अवार्ड, बाल वैज्ञानिक अवार्ड, वर्किंग साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किए जाऐंगे। इसके अलावा 5000 रुपए का फाउंडर प्रेसिडेंट प्राइज एक बाल वैज्ञानिक को दिया जाएगा। इसका चयन निबंध लेखन के जरिए किया जाएगा। विषेष योग्यता रखने वाले कुछ प्रतिभागियों को ट्रेवल फैलोशिप देने की योजना है।
विभिन्न विषयों में होने वाले प्रजेंटेशन के लिए विषय संयोजको का चयन किया गया है। इनमें एनिमल सांइस के लिए प्रो. महीप भटनागर, फिजिक्स के लिए प्रो. ए.के. नागावत, कैमेस्ट्री के लिए प्रो. प्रदीप के.शर्मा, बायो टेक्नोलोजी के लिए प्रो. कनिका शर्मा, एनवायरमेंट सांइस के लिए डॉ. एलके दाधीच, बोटनी के लिए डॉ. जे.बी. खान, मैथेमेटिक्स के लिए डॉ. शालिनी जैन तथा इंजीनियरिंग के लिए डॉ. मनविजय सिंह को नामित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यूजिक कंसर्ट एवं रणथंभौर टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
-कल्याणसिंह कोठारी
मीडिया सलाहकार
94140 47744

error: Content is protected !!