राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दौड़ सोमवार को

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अमर जवान ज्योति से अम्बेडकर सर्किल तक ‘राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

इस दौड़ में जयपुर की विभिन्न पाठशालाओं के हजारों छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रात: 10 बजे अम्बेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक ‘अक्षय ऊर्जा रैली’ का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे जबकि अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सांसद, महेश जोशी, खेल एवं युवा मामलात मंत्री, मांगीलाल गिरासिया, तथा महापौर ज्योति खण्डेलवाल होंगी।

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के निदेशक बी.के. माखीजा ने बताया कि राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को संपूर्ण भारत में ‘राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संपूर्ण भारत में अक्षय ऊर्जा के प्रति जन जागृति उत्पन्न करने के उद्देश्य से अक्षय ऊर्जा चित्रकला प्रतियोगिताएं, अक्षय ऊर्जा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, अक्षय ऊर्जा निबंध प्रतियोगिताएं, अक्षय ऊर्जा दौड़, अक्षय ऊर्जा रैलियों आदि का आयोजन किया जाता है।

प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के प्रति जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा 21 अगस्त तक अक्षय ऊर्जा विषय पर विभिन्न स्तर की पाठशालाओं में वाद विवाद प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं, स्लोगन प्रतियोगिताएं, अक्षय ऊर्जा दौड़ एवं रैलियों आदि का आयोजन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!