नाथद्वारा में परनामी की आमसभा आज

ashok parnami thumbराजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी आज नाथद्वारा का चुनावी दौरा करेंगे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी 18 नवम्बर को सायं तीन बजे हायर सेकेण्डरी स्कूल फौज मोहल्ला पर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को सांसद और प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी और नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे।

error: Content is protected !!