
नाथद्वारा। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज कक्षा 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा पूर्व अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा व प्रशासिका शीतल गुर्जर ने बताया कि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा पूर्व सभी विद्यार्थियों कोे अग्रिम शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अग्रजों को तिलक लगाकर, कलम भेंट कर परीक्षा पूर्व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निदेशक शर्मा ने बच्चों को किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग नही करने की हिदायत भी दी। इस दौरान प्रशासिका शीतल गुर्जर ने सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए परीक्षा में ध्यान रखने योग्य बातें समय की पाबन्दी, प्रश्नो को सही पढने तथा तय समय सीमा में पुरा प्रश्न पत्र पूरा करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से अभिवादन पत्र, पेन तथा प्रवेश पत्र वितरित किये गए।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं सभी अभिभावक उपस्थित थे।