भाजपा जिला अध्यक्ष से त्यागपत्र की मांग

rajsamandराजसमन्द। देवगढ़ नगरपालिका चुनाव में हार से आहत हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को ईमेल प्रेषित कर जिला अध्यक्ष भँवर लाल शर्मा से तुरंत त्यागपत्र की मांग की हे। पत्र में हार का ठीकरा भँवर लाल शर्मा पर फोड़ते हुए कहा की दस वर्षों पूर्व सेवानवृत अध्यापक से पार्टी की सदस्यता लेने वाले शर्मा व्यक्ति विशेष के हाथों की कठपुतली बन कर भाजपा को रसातल में ले जाने की कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे हैं। शर्मा पर यह भी आरोप हे की इन्होंने भीम विधायक हरिसिंह रावत को भी गफलत में रखकर टिकटों का बंटवारा कर दिया ताकि कांग्रेस का बोर्ड आसानी से बन सके और भाजपा की वर्षों से सेवा करने वाले कार्यकर्त्ता पार्टी से दूर हो जाएँ। यह शर्मनाक हे की पार्टी जिला अध्यक्ष के गृह वार्ड से भी हार गई। पत्र में कहा की जिला अध्यक्ष की लोकप्रियता और कार्य प्रणाली का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता हे की पार्टी सदस्यता से पूर्व इनका गृह वार्ड भाजपा का गढ़ हुआ करता था। पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व चेयरमेन महेश पालीवाल, अशोक रांका, भाजपा जिला मंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल, संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, महामन्त्री सत्यदेव सिंह चारण, पूर्व प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व पंचायत समीति सदस्य जवाहर जाट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, महामन्त्री मोहन कुमावत, टी ऐ सी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, एन जी ओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक ललित चोर्डिया, जगदीश कुमावत, नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, पार्षद और महामन्त्री हिम्मत कुमावत, पार्षद रमेश खींची, भेरू लाल कछारा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मंडावाडा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष देवीलाल प्रजापत ने पत्र में जिला अध्यक्ष पर राजनीतिक दृष्टिकोण से पूर्ण रूप से नासमझ होने एँव कांग्रेस से सांठगाँठ का आरोप लगाते हुए हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए त्यागपत्र की माँग की हे।

error: Content is protected !!