पेट्रोल पंप के पास टेम्पु ट्रैक्टर की भिड़ंत में 7 घायल

falsund newsगोपालसिंह जोधा
अजमेरनामा फलसूण्ड। बुधवार को फलसूण्ड से पोकरण जाने वाले स्टेट हाइवे 40 पर पैंट्रोल पम्प के पास टेम्पो व टेक्टर की टक्कर से 7 जने घायल हो गए। घायलो को 108 के पायलट तेजुदान भीखोड़ाई व ई एम टी दीपक शर्मा ने तुरन्त सी एच सी फलसूण्ड पहुँचाया। दुर्घटना में खेताराम पुत्र केहराराम सुथार केसुम्बला ,राधा देवी केसुम्बला, चम्पा देवी पत्नी पहलादसिंह बाड़मेर, प्रहलादसिंह व गणेशराम पुत्र छैलाराम जीनगर निवासी बाड़मेर व अमृत राम पुत्र विशनाराम गवारिया फलसूण्ड घायल हुए। इस टैम्पू में 10 जने सवार थे टेम्पो में सवार 3 बच्चों को खरोच तक नहीं। घायल खेताराम पुत्र केहराराम की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। गणेशराम, चम्पादेवी व् पहलादसिंह के परिजन इन 3 को बाड़मेर ले गए।

नहीं हैं एक भी डॉक्टर
फलसूंड अस्पताल कई महीनो से एक भी डॉक्टर नहीं हैं जबकि फलसूण्ड गांव से 2 स्टेट हाइवे 40 व 65 नबंर गुजरते हैं यहाँ मात्र 2 कम्पाउण्डर के भरोसे सी एच सी चल रही हैं। इस गांव की और न तो प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही राजनेता ऐसे में फलसूण्ड वासी जाए तो जाए कहा और किसके पास जाए और कौन सुने।
इनका कहना हैं
स्थानीय उपसरपंच जितेन्द्रसिंह जोधा व सरपंच पुष्पा कंवर ने बताया की अस्पताल में एक भी स्थाई व अस्थाई डॉक्टर नही होने से यहाँ आने वाले मरीजो के हाल बेहाल होते है। यहाँ हमेशा 200 से 250 की ओ पी डी होने के बाद भी एक भी डॉक्टर नही होना अपने आप में यह एक गंभीर समस्या हैं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है की जल्द से 1,2 डॉक्टर लगवा कर आम जन को राहत पहुंचाए।
कलेक्टर से बात करूँगा
सी एम एच ओ जैसलमेर नेनाराम नायक ने बताया की फलसूंड सी एच सी में 1 भी डॉक्टर नही है बड़ा गांव हैं 3 जिलो की सीमा पर होने के कारण ओ पी डी भी ज्यादा होती हैं। मै इस बारे में कलेक्टर से मिल कर 1 डॉक्टर जल्द से जल्द लगवा दूँगा।

error: Content is protected !!