पंजाबी महिला मंडल ने बांधे परिंडे

14may1बारां, ( राजस्थान ) 14 मई / पंजाबी महिला मण्डल की ओर से षनिवार को मनिहारा तालाब व पब्लिक पार्क में पक्षियों के लिए प्लास्टिक के परिंडे बांधे गए। पंजाबी समाज सेवा समिति के प्रवक्ता महेष अदलक्खा ने बताया कि एक पेड़ पर दो परिंडे बांधे गए। इनमें एक परिंडे में पानी तो दूसरे में चुग्गा डाला गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा ने कहा कि मंडल की ओर से मूक प्राणियों की सेवा के लिए भी कार्य हाथ में लिए गए हैं। इनमें सदस्याओं द्वारा बढ़चढ़कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में सचिव मीना अरोड़ा, कोशाध्यक्ष सुदेष पिपलानी, उपाध्यक्ष मंजू अदलक्खा, सीमा गैरा, रजनी झाम्ब, मीना पिपलानी, रीतिका पिपलानी, अर्चना झाम्ब, रेखा बाठला, रितु पिपलानी, गुनगुन दुआ, पंजाबी सेवा समिति के पदाधिकारी मनीश अरोड़ा, सुरेंद्र पिपलानी, युवा मंडल अध्यक्ष कृश्णा पिपलानी, कोशाध्यक्ष अमन गैरा, पार्थ अदलक्खा, षिवम अरोड़ा, सोनू अदलक्खा आदि मौजूद थे। समिति प्रवक्ता अदलक्खा ने बताया कि रविवार षाम 5 बजे से महिला मंडल की ओर से षंकर कॉलोनी स्थित समाज के भवन में एक पखवाड़े तक समर केंप लगाया जाएगा। जिसमें निषुल्क डांस प्रषिक्षण दिया जाएगा। जिसमें समाज बालक-बालिकाओें को नृत्य कला की बारिकियां महिला मंडल की सदस्याओं की ओर से सिखाई जाएगी।

फ़िरोज़ खान ( बारां )

error: Content is protected !!