महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तक वितरण प्रारम्भ

badmer newsबाड़मेर 13.10.2016
बरसो से ताले में बंद लाखांे किताबें अब हजारों विद्यार्थियों के हाथांे में नजर आयेगी। कई शैक्षणिक सत्रों में पुस्तकालय खुलवाने की मांग आखिरकार गुरूवार की रोज पुरी हुई और जिले का सबसे बड़ा पुस्तकालय फिर से शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक राजकीय महावि़द्यालय बाड़मेर के पुस्तकालय में पुस्तक वितरण प्रारम्भ हो गया। पुस्तकालय प्रारम्भ होते ही कॉलेज के विद्यार्थीयों ने इसको लेकर उत्साह नजर आया। पहले ही दिन पुस्तकें लेने के लिए विद्यार्थीयो ने लाईने नजर आई। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष विजयराज सहारण ने बताया कि विद्यार्थीयों द्वारा कई सालों से महाविद्यालय स्थित पुस्तकालय को खोलने की मांग की गई थी। जिसे कॉलेज प्रषासन ने अब स्वीकार किया और पुस्तकालय को विधिवत शुरू कर लिया गया है। महावि़द्यालय के पुस्तकालय से कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की पुस्तकें विद्यार्थियों को मिल रही है। विद्यार्थी पुस्तकालय की सदस्यता फार्म भरकर पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थीयों के लिए यह फार्म लाईब्रेरी मंे ही रखवा दिये गये जिससे आसानी से विद्यार्थी पुस्तकालय के सदस्य बने सके। पहली बार में विद्यार्थीयों को एक पुस्तक का वितरण किया जायेगा जिसे वापस जमा कराने पर वह दूसरी पुस्तक ले जा सकेगा। महिने में एक विद्यार्थी अधिकतम तीन पुस्तक ही ले जा सकते है।
पुस्तकें वितरण की व्यवस्था को ठीक करने के लिए सहारण ने कॉलेज प्रषासन से चर्चा की एवं विद्यार्थीयांे के लिए पुस्तकें उपलब्ध्रा करवाने की बात कही। प्राचार्या विमला आर्य ने पुस्तक वितरण विभाग को उचित निर्देष देकर समय पुस्तकें उपलब्ध करवाने के निर्देष दिए।

विजयराज सहारण
छात्रसंघ अध्यक्ष
राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर

error: Content is protected !!