विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकारणी का विस्तार

zzzआज दिनांक १७/१२/२०१६ को विश्व हिन्दू परिषद् बीकानेर महानगर की बैठक संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा ने की | बैठक में महानगर के पदाधिकारियों सहित सभी प्रखंडो के अध्यक्ष ,मंत्री और निष्ठावान कार्यकर्ताओ ने भाग लिया | बैठक में संघटन के आगामी कार्यकर्मो पर विस्तार से चर्चा हुई | प्रान्त उपाध्यक्ष श्री बाबूसिंह जी राजपुरोहित ने विश्व हिन्दू परिषद् के हाल के दिनों में किये गए कार्यक्रमों के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी सभी को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी | बैठक में संघटन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मार्कन्डेय प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर ने उपाधयक्ष पद पर श्री विनोद चतुर्वेदी, नागनेचेजी प्रखंड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भाम्भू ने लोकेश माथुर को प्रखंड उपाध्यक्ष और बद्रीसिंह को नागनेचेजी प्रखंड में वार्ड प्रमुख मनोनीत किये जाने का स्वागत किया | बैठक में सहमंत्री संजय गोदारा ,चेतन पंवार, सूरज पुरोहित ,सहीराम , गजेन्द्रसिंह ,अनिल गहलोत ,शिव प्रजापत उपस्थित रहे |

चेतन पंवार
सूचना प्रभारी
विश्व हिन्दू परिषद्
बीकानेर
9828313135

1 thought on “विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकारणी का विस्तार”

Comments are closed.

error: Content is protected !!