नवनियुक्त युआईटी अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन

dsc_0082आज दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को श्री नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास की ओर से टी. एम. हॉल, गंगाषहर में नवनियुक्त युआईटी अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया गया। रांका के साथ उनकी धर्मपत्नी ममता रांका का भी सम्मान किया गया। जैन स्तुति से आरम्भ हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुस्कान लूणिया ने सभी मंचस्थ अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बाद में प्रन्यास अध्यक्ष टोडरमल लालाणी, चम्पालाल डागा व कन्हैयालाल बोथरा ने महावीर रांका का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। तीनो अतिथियों व प्रन्यास के अन्य सदस्यों ने महावीर रांका को साफा, षॉल व अभिनन्दन पत्र भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। अभिनन्दन पत्र का वाचन सुंदरलाल सुराणा ने किया।
इस अवसर पर श्री नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास के अध्यक्ष टोडरमल लालाणी का भी अभिनन्दन व स्वागत किया गया। उन्होंने हाल ही में गंगाषहर बस स्टेण्ड के पीछे करोड़ों की लागत से भव्य टी एम ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया है जो बीकानेर को उनकी एक अनूठी देन है। टोडरमल जी राजस्थानी व पारंपरिक कला, साहित्य व लोक संगीत के संरक्षण व संवर्द्धन का कार्य भी जोष-खरोष के साथ कर रहे हैं। 82 साल की उम्र में भी वे युवा की भांति कला, साहित्य व संगीत की सेवा में अपने आप को लगाये रखा है जो अनुकरणीय है। टोडरमल जी की धर्म, कला, साहित्य, समाज सेवा, राजनीति आदि पर पूर्ण पकड़ है अपने आप में एक अनुपम उदाहरण पेष करती है।
नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास के सचिव कन्हैयालाल जी बोथरा ने अपने स्वागत भाशण में कहा कि जैन समाज का युवा राजनैतिक पद पर नियुक्त हुआ है यह हमारे लिये गर्व की बात है, इसके मुख्यमंत्री साहिबा को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। बोथरा जी ने प्रन्यास के नये भवन के लिये गंगाषहर क्षेत्र में नई जमीन की दिलाने की मांग की जिसने महावरीर रांका ने स्वीकार कर प्रन्यास को षीघ्र जमीन उपलब्ध करवाने का आष्वासन दिया। उपाध्यक्ष चम्पालाल डागा ने रांका की नियुक्ति को गौरव का विशय बताते हुए गंगाषहर व बीकानेर के तीव्र विकास करने की बात कही। अध्यक्ष टोडरमल लालाणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन समाज के लिये यह बहुत बड़ी बात है कि उसके समाज का युवा राजनैतिक में सक्रिय होकर समाज सेवा में लगा हुआ है। रांका की निश्ठा एवं जन सेवा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी जिस पर रांका एकदम खरे उतरेंगे, ऐसी समाज की आषा है। अपने धन्यवाद भाशण में यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिये माननीया मुख्यमंत्री जी मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। सीएम ने मुझे बीकानेर में एलिवेटेड रोड़ का कार्य तथा गंगाषहर के चांदमल की बाग की समस्या का सबसे पहले निस्तारण करने की बात कही है। ये दोनों कार्य मार्च पहले षुरू हो जायेंगे मेरा ऐसा प्रयास है। मैं गंगाषहर सहित पूरे बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा और बीकानेर की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करूंगा। रांका ने अपने अभिनन्दन के लिये ओसवाल पंचायती प्रन्यास का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन लूणकरण छाजेड़ ने किया।
अभिनन्दन समारोह में विमल चौरड़िया, विनोद कुमार, कुणाल बोथरा, सुरेन्द्र पटवा, ओम प्रकाष, किसन बैद, इन्द्र चंद भंसाली, श्री जी बांठियां, जयचंद लाल सुखाणी, अरिहन्त नाहटा, जतनलाल सुराणा, सम्पत दुगड़, हितेष, पूर्णमल बोथरा, दुलीचंद बुच्चा, माणक सामसुखा, नारायण गुलगुलिया, जतनलाल छाजेड़, मांगीलाल, सरोज बोथरा, सुशमा सुराणा, हनुमान रांका, पारस, निर्मल धारीवाल सहित प्रन्यास व जैन समाज के भीनासर, गंगाषहर व बीकानेर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सचिव कन्हैया लाल बोथरा

error: Content is protected !!