सहरिया आदिवासी संस्कृति को देखकर गदगद हुए राहुल

04बारां 26 दिसम्बर। राजकीय महाविद्यालय प्रांगण बारां में आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार दशरथ कुमार धानुक, श्यामलाल सहरिया, रामरतन सहरिया, नारायण सहरिया, मनीराम सहरिया, महेन्द्र धानुक, साहबसिंह सहरिया, श्रीकिशन सहरिया, गंगाराम सहरिया, रामप्रसाद जाटव, चरणजीत सहरिया, नरेश आदि ने सहरिया आदिवासी लोक संस्कृति की पांरपरिक वेशभूषा पहने लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहरिया आदिवासी पांरपरिक लोक संस्कृति की कलाकारों द्वारा प्रस्तु लोककला को देखकर अभिभूत हुए तथा उन्होनें लोक कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोक कलाकारों के कारण ही इस कम्प्यूटर युग में आज भी हमारी कई संस्कृतियां जीवित है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने राहुलजी को सहरिया आदिवासी लोक संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

फ़िरोज़ खान,बारां

error: Content is protected !!