एचएमआरसी,बारां
,बारां 22 जनवरी । संकल्प संस्था मामोनी एवं श्री जी चिकित्सा सेवा केंद्र,कोटा के तत्वाधान में निशलुक चिकित्सा शिविर रविवार को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक संकल्प संस्था मामोनी में आयोजित किया गया । संकल्प संस्था के सचिव महेश बिंदल ने बताया कि शिविर में एमडी, फिजिशियन डॉ, सुनीलदत्त शर्मा,जिला अस्पताल रामपुरा कोटा के अथक प्रयासों के चलते सफलतापुर्वक इस शिविर का आयोजन किया गया । और शिविर में जिन मरीजो के ऑपरेशन होंगे वह भी इनके द्वारा किया जावेगा । सर्जन डॉ हरीश मेहता, डॉ मीनू शर्मा गायनिक, एमएस महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा मिश्रा,एमएस जनरल सर्जरी डॉ अंजना रायजादा, एमएस नाक-कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप राणा, एमबीबीएस महिला रोग विशेषज्ञ सरोज गुप्ता,डॉ कमला शंकर गौड नेत्र रोग सहायक,डॉ आरिफ शेख, नर्स मंजू , सोनू जैन द्वारा निशुल्क परामर्श देकर दवाइयां दी गयी । शिविर में करीब 511 मरीजो का प्राथमिक उपचार किया गया । वही 120 मरीजो को ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया । जिनका जिला अस्पताल रामपुरा कोटा में ऑपरेशन किया जावेगा । वही शिविर में आयी सरबदी ने कहा कि मुझे अख़बार से जानकारी मिली थी तो इलाज के लिए आयी हूँ । काफी दिनों से बीमारी से परेशान थी । इसी तरह बिशनी बाई व् किशनी बाई के पेट में गांठ होने के कारण इनको कोटा के लिए चिन्हित किया गया । विनोद ने बताया कि लंबे समय से कान में मवाद आ रही थी । जिसका इलाज चल रहा था, मगर आराम नही मिल रहा था । संस्था के माध्यम से शिविर का पता चला तो इलाज के लिए आया जहाँ मुझे ऑपरेशन के लिए कोटा आने को बोला है । अब निःशुल्क मेरा ऑपरेशन हो जायेगा । इसी तरह रोगी पुनिया बाई भी लंबे समय से मोतियाबिंद होने के कारण परेशान हो रही थी, मगर अब शिविर के माध्यम से मेरा ऑपरेशन हो जायेगा । शिविर में आये रोगियों ने बताया कि संस्था के माध्यम से इस क्षेत्र में काफी लोगो को राहत मिलती है ।
शिविर में आये कई गाँवो के मरीज
शिविर में केलवाड़ा,पीपलखेड़ी, हतवारी,खिरिया,ढिकवानी, खांडा सहरोल,मामोनी,मुंडियर,पहाड़ी,पाजनटोरी,देवरी,गुडरमाल, भंवरगढ़, रामपुर टोडिया,हाटरी, महोदरा,सिरसोद, नारायण खेड़ा, खटका,सेमली फाटक, खेराई, गणेशपुरा,जखोनी,सांधरी पठारी, अंजरोड़ा, नाटई, बमनगंवा, कस्बाथाना, राजपुर, बेटा, शाहबाद, तथा एमपी के रोगियों ने शिविर में भाग लिया ।
इनका रहा सहयोग
रमेश सेन, चंदालाल भार्गव, मीना प्रजापत, विजय रॉय, हरिओम राठौर, शत्रुधन गोस्वामी, कन्हैया काका, हुसैन, लष्मीनारायन, महेश, राजमल, लखन,शकुंतला, मोहनी, श्रीकिशन कग्गो, बैजंती,चिंजो,पार्बती, कैलाश नामदेव, मूलचंद, नरेश, आदि का सहयोग रहा ।
mujha mari akho ka oprasun karwana ha pls. Help me sir ji