आबू में जुटे 130 देशों के प्रतिनिधि,नेपाल के उप राष्ट्रपति भी

नेपाल के उपराष्ट्रपति परमानंद झा का कहना है कि शांति,सद्भावना के मार्ग पर चलकर ही देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां शांति है वहीं प्रगति है,इसलिए सभी को इस मार्ग पर चलना चाहिए।

राजस्थान के आबूरोड स्थित शांतिवन में ब्रह्मकुमारी संस्था के प्लेटिनियम जुबली समारोह में झा ने कहा कि सभी को आपसी सामंजस्य के साथ सद्भावना कायम करने का प्रयास करना चाहिए। झा ने प्लेटिनियम जुबली पर 75 साल के सफर का इतिहास विषय बयां करने वाली फोटो प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद,राजस्थान के जल संसाधन मंत्री जितेन्द्र सिंह सहित देश के कई राजनेता और गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह में 130 देशों के प्रतिनिधियों,बीस प्रभागों के प्रतिनिधियों ने सद्भावना रैली निकाली।

error: Content is protected !!