पूजनीय सतगुरू बाबा हरिराम साहिब की 70वीं वर्सी व सतगुरू बाबा गंगाराम साहिब की 21वीं वर्सी
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरी शेवा उदासीन आश्रम, सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के आराध्य गुरूओं का वार्षिकोत्सव दिनांक 24 जून शनिवार से प्रारम्भ हो रहा है। परम पूजनीय सतगुरू बाबा हरिराम साहिब जी की 70वीं वार्षिक वर्सी उत्सव दिनांक 24 जून शनिवार एवं बाबा गंगाराम साहिब जी की 21वीं वार्षिक वर्सी उत्सव दिनांक 27 जून मंगलवार को मनाई जायेगी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम दिनांक 24 जून से 27 जून तक बड़े धूम-धाम से मनाये जायेगें। इस अवसर पर भारत वर्ष से महामण्डलेश्वर, श्री महंत, संत महात्मा पधारेगें एवं देश विदेश से भक्तजन, श्रद्धालुगण इस समारोह में सम्मिलित होगें।
दिनांक 24 जून शनिवार को वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन परम पूजनीय सतगुरू बाबा हरीराम साहब जी की एकम तिथ के उपलक्ष में सुबह 8 बजे हवन होगा। 11 बजे भगवान श्री श्रीचन्द्र जी की वाणी का ग्रन्थ ’’श्रीसिद्धान्त सागर’’ का अखण्ड पाठ साहिब प्रारम्भ होगा तथा संतो-महात्माओं के कीर्तन व प्रवचन होगें। 2 बजे दिन को संतो, महात्माओं का भण्डारा होगा। सांयकाल में नितनेम के अलावा कीर्तन, प्रवचन होगें। निर्वाणोत्सव की तैयारियों बाबत् महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में शेवादारियों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न सेवाकार्यो पर चर्चा हुई, जिसमें संत मयाराम, संत राजाराम एवं समाज व संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए।
इस वार्षिकोत्सव में अखिल भारतीय सिन्धू साधु समाज के पदाधिकारी महंत स्वामी आत्मदास उदासी (उज्जैन), महंत स्वामी स्वरूपदास (अजमेर), महंत हनुमानराम (पुष्कर), स्वामी मोहनदास चंदनदास (भोपाल) एवं उदासीन अखाड़ा निर्वाण मण्डल सहित अनेक संत-महात्माजन सम्मिलित होगें। भारतवर्ष से कई विद्वान गुणीजन एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम का आनन्द देने वाले सिंधी भगत इस समारोह में पधार रहे है।
महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि गुरूजनो के निर्वाणोत्सव में भाग लेकर धार्मिक कार्यक्रमों एवं महापुरूषो के दर्शन, सत्संग एंव प्रवचनों का लाभ उठा अपना जीवन सफल बनावे।