सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी भाजपा

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ‘महंगाई, भ्रष्टाचार मिटाओ,कांग्रेस हटाओ’ अभियान चलाएगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सभाएं होंगी।

राज्य भाजपा कोर कमेटी की आज शाम हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित एक दर्जन वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सरकार विरोधी अभियान के तहत ही भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 12 अक्टूबर को जयपुर विधानसभा पर प्रदर्शन किया जाएगा।

error: Content is protected !!