बाबा रामदेव की रथ यात्रा निकाली

IMG_20170823_145219फ़िरोज़ खान
सीसवाली 23 अगस्त । कस्बे में बैरवा समाज ने बुधवार को बाबा रामदेव की रथ यात्रा निकाली । जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव की रथ यात्रा समाज के मंदिर से शुरू होती हुई नाइयों का चौक, प्रताप चौक बस स्टैंड, नसीब बाजार, रामेदव मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, श्रीराम बाजार, टनाटन गणेश मोहल्ला, होती हुई मन्दिर पहुंची जहां यात्रा का विसर्जन हुआ । रथ यात्रा में करीब एक दर्जन झांकिया थी । कस्बे के लोगो ने जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । महिलाएं जुलूस में नाचती हुई चल रही थी । पुराने अस्पताल के पास बाबा रामदेव के थानक पर दिलीप चोपदार, पुर्व सरपंच नरेश जैन, चंद्रपकाश गौतम, राकेश गौतम, लक्ष्मीचंद सुमन, सहित आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । यह जुलूस हर वर्ष निकाला जाता है ।

error: Content is protected !!