भारतीय संस्कृृति का अभिषेक है हिन्दी- डॉ. केवलिया

( नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित )

bikaner samacharबीकानेर, 14 सितम्बर 2017। हिन्दी दिवस के अवसर पर गुरूवार को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया ने कहा कि हिन्दी भाषा, भारतीय संस्कृृति का अभिषेक है। हिन्दी का स्वाधीनता आंदोलन में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। हिन्दी भाषा ने वैश्विक पटल पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस को मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम इसके उन्नयन का संकल्प लेते हुए, इसके प्रचार-प्रसार में अपनी महती भूमिका निभाएं।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडलीय प्रबंधक दिनेश जोशी ने कहा कि हिन्दी, देश में सर्वाधिक लोगों द्वारा बोली, पढ़ी व समझी जाने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि ऎसे आयोजनों से कार्मिकों को हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रोत्साहन मिलता है। प्रशासनिक अधिकारी (विपणन) सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिन्दी भाषा को राजभाषा के रूप में स्वीकृृत किया गया था। हिन्दी भाषा में विश्व स्तरीय साहित्य रचा गया है। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!