जोड़बीड़ में 439 आवेदकों को न्यास देगा भूखंड; लॉटरी निकाली

bikaner samacharबीकानेर 14/9/17। जोड़बीड़ आवासीय योजना के चतुर्थ चरण में 439 भूखंडों की लॉटरी गुरुवार को रवीन्द्र रंगमंच में निकाली गई। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सचिव आर.के. जायसवाल, नेमीचन्द भादाणी, एक्सईएन भंवरु खां आदि ने प्रथम लॉटरी निकाल कर प्रक्रिया प्रारंभ की। जेईएन अशोक चौहान ने बताया कि कुल 631 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 56 आवेदन पात्रता में सही नहीं पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। 45 आवेदन रिफण्ड के लिए प्राप्त हुए जिन्हें निर्धारित तिथि पर रिफण्ड कर दिया जाएगा। चौहान ने बताया कि 530 आवेदन पात्रता में उपयुक्त पाए गए, जिनकी लॉटरी निकाली गई।

न्यास के उमंग राजवंशी, मोहम्मद शब्बीर, झंवरलाल आचार्य, गोविन्द सिंह, सुरेश लोहिया, कल्पना सूत्रकार, आशाराम किराड़ू, भव्यदीप तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी लॉटरी प्रक्रिया में शामिल रहे।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!