स्टार्ट अप कार्यशाला के दूसरे दिन 10 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए स्टार्ट अप

bikaner samacharबीकानेर, 14 सितम्बर 2017। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय स्टार्ट अप कार्यशाला के दूसरे दिन गुरूवार को चार सत्रों में स्टार्ट अप क्रियान्यवन पर व्याख्यान आयोजित किए गये। यह कार्यशाला डूंगर महाविद्यालय व स्टार्टअप ओएसिस जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

प्राचार्य डा. बेला भनोत ने बताया कि डा.आर.एस.वर्मा एवं डा.आर.के.पुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुए प्रथम सत्र में सेरेमिक्स ग्रेनीटी के संस्थापक के.बी.गुप्ता ने उद्यमिता विकास की विभिन्न विधाओं पर चर्चा की। गुप्ता ने सेरमिक्स एवं पीओपी के विकास हेतु शोध की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इनोवेशन के द्वारा ही स्टार्ट अप किया जा सकता है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डा. मीरा श्रीवास्तव एवं डा.संगीता शर्मा ने की। इस सत्र में डा. दिग्विजय सिंह ने स्टार्ट अप पर व्याख्यान दिया एवं मूलाराम गोदारा ने एबीसी चैट की कार्यप्रणाली की उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया। तृतीय सत्र डॉ. जे.पी.भामू , डॉ. मनोज कूरी एवं डॉ.जी.पी.सिंह की अध्यक्षता में हुआ। सत्र में महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों अब्दुल शाहिद,दीक्षा रामपुरिया,प्रिया आनन्द,गुंजन चौहान,पूनम कंवर, पूनम महरिया, अनु जैन, मानसी जोशी, काजल चारण, पूनम यादव, ममता दनेवा ने ड्रोन द्वारा सिचांई, लाल गोभी द्वारा पी एच सूचक, ग्रीन मास्कीटो रिपेलेन्ट वाटर प्यूरिफायर आदि पर प्रदर्शन किया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट अप का चयन शुक्रवार को किया जायेगा। चतुर्थ सत्र में स्टार्ट अप एवं स्किल डवलपमेंट विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, इसमें डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ.बी.एल. शर्मा, डॉ.प्रवीण पुरोहित, डॉ. अनु शर्मा एवं डॉ. सुषमा जैन ने भाग लिया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!