गजनेर झील के पास मेला भरा

> जेठा- भुट्ठा पीर बाबा के सालाना 135 वें उर्स मुबारक मौके पर गजनेर झील के पास मेला भरा
>

राजस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा जेठा- भुट्ठा पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते।
राजस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा जेठा- भुट्ठा पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते।
> कोलायत/ बीकानेर 14/9/2017। कोलायत तहसील के गजनेर गांव में पानी की झील के समीप जेठा- भुट्ठा पीर बाबा की ऐतिहासिक मजार पर सालाना 135 वें उर्स मुबारक के मौके झील के पास गुरुवार को मेला भरा गया।
> इस अवसर पर मेले में बीकानेर से जायरीन पैदल, ऊंट गाड़ों, ऑटो रिक्शा, जीप, बसों से पहुंचे।
> वहां पर बाबा की मजार पर जियारत कर मन्नतें मांगीं। दरगाह के खादिम चिराग मौहम्मद ने अमन चैन की दुआ की।
> जायरीनो की हाजिरी के दौरान बरकत का धागा बांधा दरगाह की जालियों में बांधा। सबसे पहले बाबा की मजार पर बीकानेर राजघरानों वाली की चादर चढ़ी।
> दरगाह मैं दिन भर अकीदतमंदों द्वारा चादर, फूल और शीरनी चढ़ाने का दौर चला।
> मेला स्थल पर लगी खाने-पीने की अस्थायी दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। उर्स के अवसर पर राजस्थानी फिल्मो के अदाकार युधिष्ठिर सिंह भाटी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाहूजा ,जिला अध्यक्ष रमेश सैनी,मंच की प्रदेश प्रवक्ता शांति देवी चौहान, बीकानेर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंच की जिला अध्यक्ष तातेन्द्र सेनी, सामाजिक कार्यकर्ता शेखर अरोडा, गजनेर के सरपंच जेठाराम कुम्हार,गजनेर थाना अधिकारी वेदप्रकाश चौधरी ने भी बाबा के मजार पर हाजिरी दी ओर चादरें चढ़ाई।
> इस दौरान मेला परिसर में लगे झूलों पर बच्चों की भीड़ रही।
– मोहन थानवी

– फोटो :- आर सी सिरोही फोटो जर्नलिस्ट

error: Content is protected !!