इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

indra jiबीेेकानेर मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 आज जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रातः 11 बजें देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पंाजली कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए बाद में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्थित सरदार बल्भभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पंाजली अर्पित कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यालय संचालक मार्शल ने बताया कि प्रातः 11ः45 बजे से देहात कांग्रेस कार्यालय परिसर में सर्वप्रथम इन्दिरा जी व पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पंाजली कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात सर्वधर्मप्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में मासिक मीटिंग का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर गहलोत ने इस माह में देहात कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा आगामी माह में किए जाने वाले कार्यो की योजना बनाई। तथा मार्शल प्रहलादसिंह ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथों की सूची, प्रबन्धन का एवं विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2018 के विषय मंे विस्तार से बताया।
गहलोत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि श्रीमती इन्दिरा गांधी ने कहा था कि सांप्र्रदयिकता एक बुराई है जो आदमी-आदमी मंे भेद करती है और समाज को बांटती है, यह हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं, हमारे समूचे ज्ञान और सांस्कृतिक पंरपरा के भी विरूद्ध है और यही हमारी सबसे बड़ी चिंता होनी चाहिए।
गहलोत ने सरदार बल्भभाई पटेल के बारे बताया किं अपनी सशक्तता का परिचय देते हुए, उन्होनंे देश की आजादी की धोषणा के बाद उन रियासतों के राजा-महाराजाओं को अपनी रियासतों को देश में विलय के लिए मजबूर किया, जो विलय के पक्ष में नही थे। ऐसे संकट की धड़ी में उन्होने साहस का परिचय दिया और भारत की 565 रियासतों को विलय करने में सफल रहें। इन्ही 565 रियासतों को मिलाने के कारण उनको लौह-पुरूष कहा गया।
जिला देहात प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन ने बताया कि सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, रायसिंह गोदारा, प्रदेश महासचिव भूपेन्द्रकौर, पीसीसी सदस्य आशा खुराना, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ देहात सेवादल महिला अध्यक्ष प्रेमलता राठौड़, राजभटनागर, ने भी विचार रखे। इस अवसर पर देहात उपाध्यक्ष, मोहनलाल केप्टन, भंवरलाल रिटोड़, महासचिव, हेतराम, सत्तुखां, गिरधारीलाल, कानाराम कस्वां, राधेश्याम, सचिव, कानाराम चौधरी, पूनमचन्द भाम्भू, ओमप्रकाश सियाग, का.का. सदस्य सहीराम सीगड़, मालाराम मूण्ड, सुरेन्द्रसिंह कस्वां।, महिला सचिव कचन भाटी लोकसभा यूथ उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, अब्दुल कलर, गणेशाराम दावां, सत्यनाराण देवडा, बालूराम चौहान, हरीराम, सुभाष तंवर, सुनील, शैक्त अली, महेन्द्र कुकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, जगदीश कूकणा, संगीता टाक, शिवनी, मनोज स्वामी, पूनमचन्द तवंर, अनिल गहलोत, श्याम बीठनोक सहित बडी संख्या पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंच संचालन मार्शल प्रहलादसिंह ने किया।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक
प्रदेश कांग्रेस सेवादल
राजस्थान

error: Content is protected !!