श्मषान जिंदा रहे हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरूआत

885ab01c-34ee-4b95-ba32-f22183d63a87बाड़मेर 9 नवम्बर।
श्मषान विकास सघर्ष समिति द्वारा चौहटन रोड़ स्थित सार्वजनिक श्मषान की दषा व व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जन समर्थन हेतु श्मषान जिदां रहे हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। समिति सयोजक भैरूसिह फुलवारिया ने बताया कि लम्बे समय से नगरपरिषद् की उदासीनता के कारण सार्वजनिक श्मषान को ग्रहण लग गया जो कभी हरा-भरा और लोगो के पिकनिक की जगह हुआ करती थी अब वो सुखा हो गया है। यहां लगे हुए कार्मिको को हटा दिये जाने से पूरी व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है श्मषान घाट स्थित ट्यूबवैल काफी समय से खराब होने के कारण मोक्षधाम पार्क उजड़ता जा रहा है सफाई के अभाव में चारो तरफ गदंगी फैली हुई है। श्मषान की व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रषासन व स्थानीय विधायक नगरपरिषद् सभापति और आयुक्त को सघर्ष समिति जनप्रतिनिधियों व स्वंयसेवी संस्थाओं व विभिन्न समाजो के पदाधिकारियों द्वारा कई मर्तबा मौखिक और लिखित बताया गया। देष के प्रतिष्ठित अखबार द्वारा सिलेसिलेवार अभियान चलाकर खबरे प्रकाषित की जा रही है। फिर भी नगरपरिषद् प्रषासन झूठे आष्वासन के अलावा श्मषान सुधार के लिए ठोस कदम नही उठा रही है। मोक्षधाम पार्क को उजड़ने से जिन्दा रखने के लिए नगरपरिषद् प्रषासन की घंटी बजाने एवं जन जागरूकता जगाने को लेकर श्मषान जिदां रहे हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जो छत्तीस कौम के समर्थन व सहयोग से श्मषान की दषा में सुधरने तक रहेगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रवीण जैन, श्मषान विकास समिति मुख्य व्यवस्था भवानीसिह शेखावत, पार्षद श्यामपुरी गोस्वामी, जटिया समाज अध्यक्ष मोहनलाल गोसाई, पूर्व पार्षद मिरचुमल कृपलानी, रमेष खत्री, षिक्षक नेता मोहन बोस, राजेन्द्र फुलवारिया, रेषमाराम भील, हरिओम, भगाराम नाई, छगनआचार्य, सहित सैकड़ो की तादाद मे युवा, बुजुर्ग मौजूद थे।
भैरूसिह फुलवारिया
संयोजक
श्मषान विकास सघर्ष समिति
बाड़मेर
9413183704

error: Content is protected !!