मूक बधिर छात्रों को फल व भोजन सामग्री वितरित की

7fcbf414-34a4-49f6-80b3-e6946fed7cfcबाड़मेर।
सत्य साई अंध एवं मूक बधिर विद्यालय के छात्रों को युवाओं ने कल्याण सिंह बोथिया के नेतृत्व में फल एवं भोजन सामग्री भेंट की गई।
छात्र नेता रावलसिंह जाजवा ने बताया कि युवाओं ने कल्याणसिंह बोथिया के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रो को भोजन सामग्री व फल इत्यादि भेंट किये। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष खिंवराज सिंह लखा ने कहा कि समय पर सही सामग्री उपलब्ध करवाना ही सही मायने में मदद होती है। विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए इन्हें और अधिक सहयोग करने की भावना पैदा हुई है। राम सिंह बोथिया ने बताया कि छात्रों में सदैव प्रतिस्पर्धा पैदा करनी चाहिए ताकि भविष्य के लिए वो इस संघर्षशील समाज में अपने स्थान को बनाए रख सके। छात्रों में बहुत प्रतिभा है तथा उसे और अधिक प्रखर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जगदीश सिंह राजपुरोहित, थानु सिंह बालेरा, नरपत सिंह निम्बला, प्रवीण सिंह रडवा, रवि फुलासर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यालय के छात्रों ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

error: Content is protected !!