बाड़मेर : अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्ति को ही कांग्रेस बाड़मेर विधानसभा का प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया ,रिको एरिया स्थित मेघवाल समाज शेक्षणिक शोध संस्थान बाड़मेर में अनुसूचित जाति जन जाति एकता मंच बाड़मेर के बैनर तले आयोजित विशाल मीटिंग की जिसमें सम्पूर्ण बाड़मेर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतो से नगर परिषद बाड़मेर के 40 वार्डो से अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के वरिष्ट गणमान्य लोग शामिल हुए मीटिंग में आजादी के बाद तक SC/ST के लोग कांग्रेस का उम्मीदवार अनुसूचित जाति जन जाति के लोगो के हक़ व अधिकार की रक्षा करने में लगातार नाकाम रहा इसलिए इस बार बाड़मेर विधानसभा से एकता मंच से SC/ST के योग्य व्यक्ति को कांग्रेस की टिकट दिलवाने का प्रस्ताव रखा जिसको मीटिंग में मेघवाल समाज,जटिया समाज,वाल्मीकि समाज,मोची समाज,गुरु समाज भाट समाज भील समाज,कालबेलिया समाज सांसी समाज,के हजारों लोगों ने हजारों लोगों ने पास किया बाड़मेर के वर्तमान विधायक मेवाराम जैन से अपील कि है कि वे अबकी बार SC/ST के व्यक्ति को कांग्रेस की टिकट दिलवाने में सहयोग करे ,पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल ने कहा कि मेवाराम जैन विधायक बाड़मेर SC /ST के लोगों पर अत्याचार करने वाले सामंती तत्वों को संरक्षण व सहयोग करते है इस कारण बाड़मेर में सामन्ती तत्वों का मनोबल बढा हुआ है जिससे दलितों पर लगातार अत्याचार बढे है इस कारण कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा में मेवाराम जैन को उम्मीदवार नही बनाकर SC ST समाज के योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार को बनायेगी तो बाड़मेर के सभी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जीतेगें अन्यथा मेवाराम जैन का खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ सकता है |
बाड़मेर कोंग्रेस ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मूलाराम मंसूरिया ने कहा कि में अनुसूचित जाति जन जाति समाज के साथ हूँ तथा जो कांग्रेस की टिकट लायेगा उसकी में समाज के नाते पूरी मदद करूँगा कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बाड़मेर के अध्यक्ष श्रवणकुमार चन्देल ने कहा कि बाड़मेर विधानसभा से कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग के वोटो की संख्या व इनकी निष्ठा देखकर टिकट वर्तमान विधायक मेवाराम जैन के स्थान पर दलित वर्ग को देनी चाहिये में स्वंय व मेरे सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की तरफ से लिखकर दूँगा पदमाराम भील उण्डखा ने कहा कि हम चुनाव में मुकाबला करेंगे तो अपना काम होगा हम सब समाज के साथ ही भील समाज के अध्यक्ष भूराराम भील ने कहा कि हम अनुसूचित जाति व जन जाति के लोगो ने आजादी के बाद लगातार वोट देकर मजबूत किया मगर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने दलितों पर लगातार अत्याचार करने वाले सामन्ती बाहुबली लोगो को मजबूत किया इस कारण मेवाराम जैन पर दलितों का भरोसा उठ चुका है भूराराम भील ने आगाह करते हुए कहा कि कॉंग्रेस मेवाराम जैन को उम्मीदवार बनाने की गलती ना करे दलित मेवाराम जैन से बहुत नाराज है पार्टी दलितों की नाराजगी को समझे और वफादारी को भी समझे मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने कहा हम दलित वर्ग के उम्मीदवार के साथ है 2 अप्रेल को भारत बंद के दौरान पुलिस प्रशासन दलितों पर झूठे व फर्जी मुकदमे दर्ज कर बेकसूर दलितों को पुलिस हिरासत में लेकर हाथ पैर तोड़े व अमानवीय यातनाये देकर पीड़ित किया मगर विधायक दलितों को पुलिस अत्याचारों से बचाने में आगे नही आया और 43 दलित एक महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहे वकील प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि दलितों के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी बहुजन समाज पार्टी है दलितों बसपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ना चाहिए रमेश धारू व्याख्याता ने भी दलितों को बसपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ना चाहिए अध्यापक भोजराम मंगल ने डांगावास कांड का जिक्र किया तथा बसपा से दलितों को चुनाव लड़ना चाहिए लक्षमण खींची व हरिशंकर व राज सामरिया ने भी बसपा की वकालत की सेवानिवृत्त प्रधान्ध्यापक रुपाराम नामा ने बाड़मेर विधान सभा के सभी ग्रामीणों की तरफ से कहा कि लोगो की भावना बाड़मेर विधानसभा से दलित को कोंग्रेस से चुनाव लड़ाने की है कोंग्रेस ने दलितों की भावना को लात मारी तो देखा जायेगा वकील सुरताराम मेघवाल ने संवा के अमोलक जोगेश ने भी विचार रखे बाड़मेर की जिला प्रमुख ने कहा कॉंग्रेस दलितों के साथ हैं चम्पालाल चितारा ने हमे सबको एक होकर बाड़मेर से चुनाव लड़ना है और दलित वर्ग के उम्मीदवार को जीताना है मोची समाज साथ ही सोनाराम टाक ने बाड़मेर विधानसभा से दलितों की उम्मीदवारी का समर्थन किया वाल्मीकि समाज के ललित परमार ने शायराना लहजे में कहा कि बाड़मेर विधानसभा में दलितों की उम्मीदवारी जायज हैं उसे नकारा नही जा सकता बैठक में सवाईराम मेघवाल हरखाराम सेजू RTI कार्यकर्ता मंगलाराम गोमरख धाम के राजूदसजी चांदाराम भील सेड़वा बख्ताराम भील मोहनलाल गुसर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गोपालदास डुगलच वकील अमितकुमार धनदे ,जसताराम आटी के सरपंच रणजीत कुमार पूर्व सरपंच बांकाराम कालूराम गर्ग हेमराज मोसलपुरिया वीराराम भादरेश हुक्माजी फुलवारियां गुलाबचंद बडेरा भँवर जेलिया ताराराम महाबार राकेश कुलदीप किशन जाटोल भँवरलाल नामा भीमाराम खोरवाल बाबूलाल उण्डखा गिरधारीलाल सेजू विशनदास फुलवरिया प्रताप चोमिया भेराराम मोसलपुरिया सोहनलाल पार्षद किशनलाल पार्षद भाजपा नेता आदूराम मेघवाल बाड़मेर नगर अध्यक्ष भाजपा मोहन कुर्डिया सहित हजारो लोग मौजूद थे दलित समाज के लोगो ने 75 गाड़ियां दलित उम्मीदवार के सहयोग में देने की घोषणा की दलित पूरी तैयारियों में है