खण्डेला में कीचड़ से आमजन परेशान

फ़िरोज़ खान
बारां 25 दिसंबर ।किशनगंज ब्लॉक की खंडेला पंचायत मुख्यालय पर सहरिया बस्ती में जाने वाले मुख्य रास्ते पर हो रहे कीचड़ से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बस्ती निवासी संगीता,कविता,आरती,नीलम,प्रताप रीना ने बताया कि करीब 150 परिवार निवास करते है । बस्ती में जाने वाले मुख्य रास्ते पर गन्दा पानी बीच सड़क पर फैला रहता है । इस कारण इस गन्दे पानी मे होकर ही लोगो को निकलना पड़ता है । स्कूल में जाने वाले बच्चे भी इसी रास्ते मे होकर आते जाते है । उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को भी कई बार लिखित में अवगत करा दिया है । उसके बाद भी अभी तक भी निर्माण कार्य शुरू नही करवाया गया है । बारिश में तो इस रास्ते की और भी स्थिति खराब हो जाती है । लोगो का निकलना मुश्किल हो जाता है । चार माह यह बस्ती के लोग परेशानी में निकालते है । उनका कहना है कि इस रास्ते मे हमेशा कीचड़ युक्त पानी बहता रहता है । लगातार गन्दा पानी भरा रहने के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है । युवा मंच व जाग्रत महिला संगठन के सदस्यों ने विकास अधिकारी किशनगंज को लिखित में देकर रास्ते मे निर्माण की मांग की है ।

error: Content is protected !!