गुंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए हल्ला:किरण

भीम। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ती बेकारी और खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश पर कांग्रेस सरकार कुभकर्णी नींद में सो रही है। आम जनता को हो रही भीषण कठिनाइयों पर सरकार में किंचित् भी संवेदना नहीं है। इसीलिए आज सारे देश में गुमगी बहरी सरकार को जगाने के लिए भाजपा नें हल्ला बोला है।
किरण भीम में हल्ला बोल रैली को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि कांग्रेस के मंत्री कहते फिर रहे हैं कि महंगाई आई, खुशियाँ लाई। किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, सभी महंगाई से त्रस्त हैं। कांग्रेस के नेता जनता की वेदना की निर्लज्जता से हंसी उड़ा रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार के नित नए अपकीर्तिमान बना रही है। आकाश, जमीन, पाताल कोई भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बचा नहीं हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की पोल खोलने वालों को अपमानित करने का प्रयास कर रही है।
किरण नें इस बात पर भी रोष व्यक्त किया कि सरकार नें लोकसभा में खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश के पूर्व आम सहमति बनाने का दिया हुआ वचन भंग कर दिया। खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश किसानों के शोषण, जनता को लुटने और छोटे व्यापारियों को बेकार करने का षडयंत्र है। किरण नें कहा कि कसाब को मृत्यु दण्ड देनें में भारी विलम्ब किया गया। संसद पर हमले के अपराधी अफजल के बारें चुप्पी क्यों है?
रैली में भीम विधायक हरिसिंह रावत नें कहा कि कांग्रेस का एक सुत्री कार्यक्रम है जनता और सरकारी खजाने को लुटने का। कांग्रेस कि विदाई से ही आम जनता को राहत मिल सकती है और देश आगे बढ़ सकता है। रैली को अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, राजसमंद के पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, देवगढ़ पालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर, आमेट पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, देवगढ़ मण्डल अध्यक्ष अजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल जी शर्मा, जिला मंत्री खुमान सिंह जी, पुर्व प्रधान कमला जोशी, सत्यनारायण पुर्बिया, राजसमंद के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश काबरा, भीम मण्डल अध्यक्ष भौमसिंह सहित कई पदाधिकारियों नें संबोधित किया।

error: Content is protected !!