एबीवीपी का विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर, 13 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सामाजिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रविवार को नरेन्द्र सिंह आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। नगर मंत्री एडवोकेट विकास छंगाणी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत जी थे। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। डाॅ. दिग्विजय सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। परिषद के परकोटा नगर की कार्यकारिणी भी इस दौरान घोषित की गई। इसमें कौशल अग्रवाल को नगर मंत्री, भानुप्रताप आचार्य, अंकित पुरोहित, जितेन्द्र गुप्ता को नगर सहमंत्री, नगर छात्रा प्रमुख दिव्यास गहलोत, छात्रा प्रमुख सिद्धिका आचाय्र, एसएफडी संयोजक कन्हैयालाल उपाध्याय को नियुक्त किया गया। इस दौरान गौरव बिन्नाणी, अनिरूद्ध आचार्य, रूपम आचार्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एमएस काॅलेज छात्रासंघ की पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा पारीक ने किया।

error: Content is protected !!