लोकसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस ब्लाॅक इकाईयों को देगी प्रशिक्षण

शहर जिला महिला कांग्रेस हुई बैठक

बीकानेर,09 फरवरी। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को आनन्द में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में महिला कांग्रेंस की भूमिका को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला कांग्रेस की नैत्रियों ने संगटन के कार्यों को मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का निर्णय लिया।
शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कांग्रेस पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बल दिया और कहा कि ब्लाॅक इकाईयों का प्रशिक्षण आयोजित किए जायंेगे। इसकी शुरूआत शीघ्र ही शहर के 4 ब्लाॅक इकाईयों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर से की जायेगी। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक इकाईयों के सहयोग से बूथ स्तर पर महिलाओं को सदस्य बनाते हुए उन्हें बूथ की जिम्मेदारी दी जायेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले महिला समन्वयक नियुक्त किए जायेंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क प्रचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए बेहत्तर काम करने वाली महिलाओं को राजनीतिक नियुक्ति कांग्रेस संगठन देगा।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सुंषमा बारूपाल ने कहा कि बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को मजबूती से तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में प्रोजेक्ट शक्ति में महिला कांग्रेस ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। इस कार्य को निरन्तर जारी रखने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांगे्रस सरस्वती लेघा ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि ब्लाॅक स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए और अधिक सक्रिय बनाना है।
बैठक में पूर्व महापौर शकीला बानो,शहर उपाध्यक्ष महिला कांगे्रस सीवरी चैधरी, ब्लाॅक अध्यक्ष मुमताज शेख,आशा स्वामी,मुमताज बानो,महिला कांग्रेस सचिव विमला फोगा, पूर्व पार्षद संतोष गुजर,शहर उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मनभरी,संतोष,सरीफन ,बसीरन,पार्वती,शायरा बानो,पूर्व पार्षद गुड्डी देवी,कमली बाना,रामेश्वरी बिश्नोई,सुमन त्रिपाठी ने विचार रखे।

error: Content is protected !!