ब्रह्म बगीचे में डॉ कल्ला ने किया शिव-पूजन

बीकानेर। महाशिवरात्रि पर सोमवार को अलसभोर से ही शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगे और देर रात तक यह गूंज बनी रही। सुबह 10-11 बजे तक बादलवाही और सर्द हवा के बावजूद लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी, लालगढ़ में मार्केण्डेश्वर महादेव मंदिर के बाहर मेले का सा माहौल रहा। बेलपत्र, आक के फूल पत्र बेर आदि के साथ साथ खान पान और खिलौनों की अस्थाई दुकानें, रेड़ियां/ठेले सज गए। ब्रह्म बगेचा स्थित मुक्तिनाथजी की समाधिस्थल के समीप नवनिर्मित शिवालय, देवीकुंड सागर के मंदिरों में विराजित भोलेशंकर के आलय, महात्मा गांधी मार्ग पर एकलिंगजी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर आदि में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी थी। ब्रह्म बगीचे में ऊर्जा, जल संसाधन एवं कला संस्कृति मंत्री डाॅ.बी.डी कल्ला ने भगवान शिव का पूजन किया, पूजन पुजारी मुरली मनोहर पुरोहित ने करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हीरालाल हर्ष, एडवोकेट महेंद्र जैन, राजेश चूरा, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी आदि ने दुग्धाभिषेक एवं शिव जी की पूजा अर्चना की।इस अवसर पर पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, डॉ.हेमन्त व्यास, डॉ.सुभाष भास्कर, डॉ.अमित पुरोहित, डॉ.भारती पुरोहित,पुरोहित, डॉ.हिमानी पारीक, विष्णु शर्मा, मांगीलाल भद्रवाल, बिन्दुप्रसाद रंगा, समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक एल डी पंवार, सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी.रंगा, शिक्षाविद ओमप्रकाश सारस्वत, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, जिला तैराकी संघ के चन्द्रशेखर जोशी, जनमेजय व्यास, हरीकिशन जोशी, मंगलचंद रंगा, बृजगोपाल जोशी, डॉ मोहम्मद फारूक़, मोइनुद्दीन कोहरी, शिवकुमार थानवी, सत्यनारायण शर्मा, मांगीलाल भद्रवाल, मदनमोहन व्यास सहित श्रद्धालु मौजूद थे।
शहर के शिवालयों में शिव भक्तों ने घृत, शर्करा, दधि, गन्ने का रस, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडितों ने रुद्राभिषेक करवाया। शिव भक्तों ने बिल्व पत्र भगवान शिव पर अर्पित किए। अभिषेक के बाद पूजा व आरती की गई। रात को भक्ति जागरण के आयोजन हुए। विधि विधान से रात के चारों प्रहरों में शिव पूजन के विशेष अनुष्ठान किए गए । हनुमान हत्था में बारह महादेव मंदिर, जूनागढ़ समक्ष शिखरबंद महादेव मंदिर सहित रंगोलाई में रामेश्वरनाथ महादेव, करमीसर रोड के काशीविश्वनाथ, धरणीधर महादेव , महानंद, जनेश्वर महादेव, अमरेश्वर महादेव मंदिरों में शिव पूजन-अनुष्ठान का अटूट क्रम सोमवार-मंगलवार की रात के अंतिम प्रहर तक बना रहा।

error: Content is protected !!