पद्मश्री निवेदिता 21 को नवग्रह आश्रम आयेगी

मोतीबोर का खेड़ा-20 अगस्त
विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े 21 अगस्त बुधवार को जिले के मोती बोर का खेड़ा में स्थित श्री नवग्रह आश्रम पहुंचेगी।
आश्रम संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर आयी विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े 21 अगस्त बुधवार को प्रातः 11 बजे आश्रम पहुंचेगी। यहां उनका नवग्रह आश्रम की वनौषधी वाटिका का निरीक्षण करने के अलावा आश्रम के माध्यम से किये जा रहे केंसर के निःशुल्क उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी लेने व आश्रम के स्वयंसेवकों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। उनके साथ विवेकानंद केंद्र के प्रांतीय व जिला पदाधिकारी भी साथ रहेगें तथा आश्रम से गुलाबपुरा प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

error: Content is protected !!