काँग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति से असम में विनाश लीला׃किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि काँग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का घातक प्रभाव असम में दिख रहा है। इस कारण असम विनाश के कगार पर पहुँच गया है। सरकार राष्ट्रपति चुनावों का उत्सव मना रही थी, और असम आग में धधक रहा था। वहाँ साम्प्रदायिक दंगा फैलने के समय राज्य सरकार नें कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए। हिंसा अनियंत्रित रुप से फैलती रही और सरकार मूक दर्शक बनी रही। असम दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। लाखों व्यक्ति बेघरबार हो गए हैं।
किरण नें कहा कि सरकार लापरवाही, हिंसा को प्रश्रय देने और दंगे को रोकने के लिए समय पर कोई कदम नहीं उठाने की दोषी है। अस्थाई आवास शिविरों में राहत सामग्री की कोई व्यवस्था नहीं हैं। राज्य सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हैं। केन्द्र सरकार स्थिति की गंभीरता के प्रति उदासीन है। असम की विस्फोटक स्थिति के लिए बांगलादेशी मुस्लिमों की अवैध घूसपेठ ही मुख्य कारण है।
असम की सरकार को पदच्युत कर दिया जाना चाहिए। केन्द्र सरकार बांगलादेश की सम्पूर्ण सीमा की प्रभावी बाड़बंदी करके अवैध घुसपेठ को शुन्य करें। वोटबैंक की आत्मघाती राजनीति को छोड़ कर सरकार घुसपेठियों को मताधिकार से वंचित करें। राहत सामग्री की सुव्यवस्था हो।
किरण नें कहा कि काँग्रेस की अपराधपूर्ण राजनीति का मूल्य निर्दाेष जनता चुकाने को विवश है।

error: Content is protected !!