यूथ कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

youth kongress 2013-2-24

बीकानेर। यूथ कांग्रेस चुनाव के एक प्रत्याशी पर आपसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमले में घायल प्रत्याशी करण पांडेय ने शनिवार को यहां बीचवाला पुलिस स्टेशन में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार बीचवाला थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात को यूथ कांग्रेस प्रत्यासी करण पांडेय आपसी रंजिश के कारण कुछ युवकों उनके साथ मारपीट की जिसमें पांडेय के दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन्हे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करण पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को घर लौटते समय इंन्द्रा कॉलोनी में मुराद, फौजी, सुरेन्द्र और पप्पू सिंह ने रोक कर सरीहे और लाठी डंडे से ताड़तोड़ वार कर फरार हो गए। घायल पांडे को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करया गया। पांडे के दोनों पैर और एक हाथ फैक्चर हो गया। गौरतलब है कि 1 से 5 मार्च के बीच यूथ कांग्रेस चुनाव होने वाले है। पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!