पालिका अध्यक्ष ने कहा राजनीतिक साजिश से उन्हें फंसाया

bhilwada 01भीलवाड़ा । नगर पालिका के चैक वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने प्रभारी मंत्री नसीम अख्तर व विधायक महावीर जीनगर की मौजूदगी में पिवणिया तालाब में पूर्व में बने बाईपास पर ग्रेवल कार्य कराने के मामले को लेकर उनको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। पालिका अध्यक्ष सोनी ने जोर देकर कहा कि इसी के चलते जिला कलेक्टर ने उनको बाईपास के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ४ अप्रेल तक बाईपास से ग्रेवल को वापस हटाने को कहा।
पालिका अध्यक्ष सोनी ने कहा कि आवागमन विशेषकर फूलडोल महोत्सव के दौरान बसों व वाहनों के लिए वर्ष १९९४ से बाईपास चल रहा हैए आबादी क्षेत्र में उडऩे वाली मिट्टी को रोकने के लिए उनके कार्यकाल में ग्रेवल डाली गयी है। जिसकी जिला कलेक्टर को झूंठी शिकायत राजनीति के लिए करके उनको फंसाने की साजिश की जा रही है। जनहित के लिए वो एक बार नहीं दस बार जेल में जाने को तैयार है।
bhilwada 02पालिका अध्यक्ष सोनी के आरोपों के सबंध में जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया। अलबत्ता कलेक्टर ने संबोधन से पूर्व पालिका अध्यक्ष को केवल यह जरूर कहा कि उन्होंने नोटिस कोर्ट के आदेश के परिपेक्ष्य में दियाए आपका सार्वजनिक रूप से ऐसा कहना कोर्ट की अवमानना की श्रेणी में आता है।

 

MOOLCHAND PESWANI
68. GANDHI PURI
SHAHPURA DISTT BHILWARA
MOB-94146 77775

 

error: Content is protected !!