राज्य कर्मचारियों की हडताल से कामकाज ठप

stateजयपुर। वेतन विसंगतियों को लेकर राजस्थान के मंत्रालयिक कर्मचारियों गुरुवार से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले जाने से विभागों में कामकाज ठप हो गया। इससे करीब साठ विभागों में कामकाज ठप रहा। परिवहन, चिकित्सा, कलेक्ट्रेट, कृषि सहित अन्य विभागों और सबसे ज्यादा असर आमजन से जुड़े विभागों में असर पड़ा। जानकारी के अनुसार मंत्रालयिक कर्मचारियों को स्टेट पैरिटी के आधार पर ग्रेड पे और अन्य परिलाभ देने, कर्मचारियों की कैडर रिव्यू को बढ़ाते हुए राजपत्रित पदों पर पदोन्नति करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर गए है। कर्मचारी नेताओं ने जहां साठ हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का दावा किया, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकांश कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के लिए पिछले चार साल में काफी काम किए,अब तक 55 हजार कर्मचारियों की पद्दोन्नति हुई जो आजादी के बाद सबसे अधिक है।

error: Content is protected !!