25 मई को पृथ्वीराज जंयति बडे धूमधाम से मनाई जायेगी

aaअजमेर। राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 848वीं जयंति के अवसर पर 25 मई 2014, रविवार को हर साल की तरह इस साल भी मुख्य समारोह तारागढ़ स्थित पृथ्वीराज स्मारक अजमेर पर धूमधाम से मनाई जायेगी। सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति की बैठक रविवार को डाक बंगले में आयोजित की गयी।
बैठक में सोमरत्न आर्य ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के तत्वाधान में 12 मई को देशभक्ति एकल गान प्रतियोगिता, 13 मई को चित्रकला प्रतियोगिता, 14 मई को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 18 मई को फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 23 मई को मैराथन दौड का आयोजन, 24 मई को तीरंदाजी प्रतियोगिता, 25 मई को पृथ्वीराज वैशभूषा एवं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मुख्य समारोह व देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या 25 मई को पृथ्वीराज स्मारक पर  आयोजित होगा।
ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, सुनील दत्त जैन, महेन्द्र विक्रम सिंह, सोमरत्न आर्य, सम्पत साख्ंाला, उपाध्याय, शरद गोयल, नवीन सोगानी, रासासिंह रावत, भैरू गुर्जर, महेन्द्र तीर्थानी, दिनेश चौहान, कैलाश कच्छावा, मोहन तुल्सयानी, विरेन्द्र सिंह शेखावत, वेदप्रकाश जोशी सहित अन्य समिति सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
वेद प्रकाश जोशी
मों. 9413949345
error: Content is protected !!