कैसा होगा 2016 ?

पंडित दयानन्द शास्त्री
पंडित दयानन्द शास्त्री
नव वर्ष 2016 का शुभारंभ शुक्रवार, पोष माह की कृष्ण पक्षीय सप्तमी को होने जा रहा हैं।। इस दिन चन्द्रमा कन्या राशि का और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।।।

इस वर्ष शुक्र प्रभावी होने से चीनी, चांवल और खाद्यान्न का उत्पादन ठीक होगा।।वर्षा समुचित होगी।।इस वर्ष व्यापारी वर्ष को सुख और लाभ मिलेगा।। इस वर्ष सोना, फेशनेबल कपडे और विलासिता का सामान और सौन्दर्य प्रसादन वस्तुओ का बाजार तेज रहेगा।।

शासक वर्ग द्वारा अपने समर्थकों और उनकी जय जयकार करने वालों का अधिक ध्यान रखा जायेगा।। शुक्र के प्रभाव स्वरूप छेड़खानी और बलात्कार जेसी घटनाओं में वृद्धि होगी।। इस वर्ष आकस्मिक प्राकृतिक आपदा के कारण किसान और जनता दोनों प्रभावित होंगें।। सरकार और शासक वर्ग को बहुत कठिन हालात से गुजरना होगा।।

महंगाई बढ़ने के कारण जनता में असन्तोष बढ़ेगा।। ज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत का वर्चस्व बढ़ेगा।। विदेश निति सभी स्थानों पर कामयाब होगी और संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का स्वप्न पूर्ण होगा।।

पडोसी मुल्क अपनी हरकतों से परेशानी बढ़ाते रहेंगें।। बम विस्फोट, आगजनी और आतंकी घटनाओं से आमजन प्रभावित होगा।। पडोसी मुल्क के कारण कोई बड़ा हादसा या अपूरणीय क्षति संभावित हैं।। भारत के रक्षा बजट में वृद्धि होगी।।

इस वर्ष महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा।। महिला उत्थान की योजनाएं सफल होगी।। लोकसभा और राज्यसभा के साथ साथ अन्य उच्च पदों पर महिलाएं अपना प्रभाव बढ़ने में कारगर रहेंगी।।

धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भारत सुदृढ़ होगा।। पेट्रोलियम और भूमिगत उर्वरा शक्ति मिलने से भारत को लाभ होगा।।आर्थिक रूप से उन्नति होगी।। किसी बड़े और प्रभावी नेता का दुर्घटना में प्रभावित होने की योग बनता हैं।।

वर्षा— इस वर्ष रोहिणी का वास् पर्वत पर होने एवम् समय वास कुम्हार के घर होने से वर्षा साधारण होगी।।चारे और अनाज की कमी से आमजन और पशु त्रस्त रहेंगें।। इस वर्ष जो, गेंहूँ,रुई,चना और चावल तथा तिलहन की फसल वर्षा की कमी से प्रभावित होकर नष्ट होना संभावित हैं।। अनेक स्थानों पर तेज हवाओ के कारण भी फसलों को नुकसान संभव हैं।। अतः वर्षा की कमी से खाद्यान्न और कृषि उपज की स्थिति कमजोर रहेगी।। आगामी वर्ष 2017 में होने वाली अतिवृष्टि इस वर्ष हुयी पानी की कमी को पूर्ण में कारगर होगी।।देश में बढ़ाता भूजल स्तर चिंता का विषय बनेगा।।

देश में आर्थिक सुधर की नयी नयी योजनाएं बनेगी जो नाकाफी होंगी।।

****श्री प्रणव मुखर्जी(राष्ट्रपति) की प्रचलित नाम से कन्या राशि वनती हैं जिसमे वर्ष लग्न से अष्टम में हैं।।आठ सितम्बर अक्टूबर में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी आवश्यक हैं।।।

—-***प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वृश्चिक राशि से प्रभावित हैं।। वर्तमान में वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़े सटी चल रही हैं।। अतः इस वर्ष मोदी जी को नाना प्रकार की कठिनाइयों से गुजरना होगा।। विरोधी पक्ष अड़ंगे डालकर सफलता में अवरोध पेदा करेगा।। मोदी जी अपनी सूझबूझ से देश को उन्नति में मार्ग पर ले जाने में सक्षम होंगें।।

**** श्रीमति सोनिया गांधी—-इनकी जन्म लग्न कर्क और जन्म राशि मिथुन हैं।। वर्तमान में मिथुन राशि में चौथा शनि चल रहा गें जिसके कारण पार्टी में विरोध उभरेगा।। वृश्चिक का शनि होने से इनका स्वास्थ भी प्रभावित होगा।। इतना होने के बाद भी अपनी सुझबुझ से पार्टी को आगे बढ़ने में कामयाब होगी।।

इस वर्ष 2016 में सोने के भावों में भारी गिरावट रहेगी।। इस वर्ष जनवरी, आपर्क, जुलाई और दिसम्वर में सोने के भाव बहुत निचे आ जायेंगें।। इसके साथ साथ शेयर मार्केट या सेंसेक्स में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।।

जनवरी, जुलाई और नवम्बर में तेजी रहेगी बाकि के समय मंदी ही बनी रहेगी।। डॉलर मजबूत बना रहेगा।। 2016 के अंतिम महीनों में रुपया थोडा मजबूत हो सकता हैं।।

error: Content is protected !!