राशिफल और पंचांग : 24 अप्रेल, बुधवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
24 अप्रेल- मानव एकता दिवस आज।
25 अप्रेल- विश्व मलेरिया दिवस कल।

आज का पंचांग
******************
24 अप्रेल, 2019
===============
तिथि वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी 11.31 तक
नक्षत्र मूल नक्षत्र 18.34 तक
करण तैतिल करण 11.31 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार बुधवार
योग शिव योग 24.38 तक
सूर्योदय 05.50
सूर्यास्त 18.47
चन्द्रमा धनु राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 12.00 से 13.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 17 सावान हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित ……………………………

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
24 अप्रेल, 2019
—————————-
मेष राशि : सामाजिक लोगों के व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

वृषभ राशि : निजी जीवन के किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि : समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माणकार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि : अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह राशि : आज का दिन आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग है।

कन्या राशि : सुनते सब की है और करते अपने मन की है। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

तुला राशि : अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारम्भ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नती में बाधक साबित होगा।

वृश्चिक राशि : धर्मं के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

धनु राशि : किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। मन:स्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

मकर राशि : अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से सब खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा।

कुंभ राशि : मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

मीन राशि : अपनों का साथ आगे बढऩे में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते है। संतान के किये कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!