राशिफल और पंचांग

6 सितम्बर, शुक्रवार, 2019
——-

आज और कल का दिन खास
=====================
6 सितम्बर- राधा अष्टमी व्रत आज।
6 सितम्बर- दधीचि जयन्ती आज।
6 सितम्बर- मासिक दुर्गाष्टमी आज।

7 सितम्बर- श्रीचन्द्र नवमी कल।
7 सितम्बर- श्री महालक्ष्मी व्रत की पूर्णाहुति कल।
7 सितम्बर- मुस्लिम समुदाय की मेहन्दी रात कल।

आज का राशिफल
******************
6 सितम्बर, 2019
———————–
मेष राशि : अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

मिथुन राशि : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि : व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि : आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशि : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

वृश्चिक राशि : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु राशि : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मकर राशि : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुम्भ राशि : जो करना चाहें वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन राशि : कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।

आज का पंचांग
*******************
6 सितम्बर, 2019
——————————
तिथि अष्टमी 20.48 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 28.51 तक
करण विष्टि 08.42 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शुक्रवार
योग विष्कुभ 17.29 तक
सूर्योदय 06.05
सूर्यास्त 18.33
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 10.45-12.19
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.54-12.44

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!