सूर्य संवत्सर का सबसे बड़ा दिन मकर सक्रांति Part 2

dr. j k garg
सोर संवत्सर में मकर संक्रांति में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण तक का सफर महत्व रखता है | मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण काल में ही शुभ कार्य किए जाते हैं | सूर्य जब मकर, कुंभ, वृष, मीन, मेष और मिथुन राशि में रहता है तब इसे उत्तरायण कहते हैं | वहीं, जब सूर्य बाकी राशियों सिंह, कन्या, कर्क, तुला, वृच्छिक और धनु राशि में रहता है, तब इसे दक्षिणायन कहते हैं | शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण देवताओं का दिन तथा दक्षिणायन देवताओं की रात होती है।

जितने समय में पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाती है उसी अवधि को सौर वर्ष कहते हैं। पृथ्वी का गोलाई में सूर्य के चारों ओर घूमना क्रान्तिचक्र कहलाता है। इस परिधि चक्र को बाँटकर बारह राशियाँ बनी हैं। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना“संक्रान्ति”कहलाता है। मकर संक्रान्ति के दिन यज्ञमें दिये हव्य को ग्रहण करने के लिए देवता धरती पर अवतरित होते हैं। मकर सक्रांति का त्यौंहार सम्पूर्ण सृष्टि के लिए ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्य की अराधना के रूप में मनाया जाता है | मकर संक्रान्ति के दिन यज्ञमें दिये हव्य को ग्रहण करने के लिए देवता धरती पर अवतरित होते हैं। इसी मार्ग से पुण्यात्माएँ शरीर छोड़कर स्वर्ग आदि लोकों में प्रवेश करती हैं। इसलिए यह आलोक का अवसर माना जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के मुताबिक इस दिन पुण्य,दान,जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का अनन्य महत्त्व है और सौ गुणा फलदायी होकर प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य के उत्तरायण में आने पर सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पूरी तरह से पड़ती है और यह धरा प्रकाशमय हो जाती है।

डा जे. के. गर्ग

error: Content is protected !!