अजमेर, 27 अगस्त। स्मार्ट सिटी हाॅर्टीकल्चर एक्सपो-2015 का उद्घाटन आगामी 30 अगस्त को दोपहर एक बजे अरबन हाट वैशाली नगर में किया जाएगा।
उपनिदेशक कृषि श्री वी.के. शर्मा के अनुसार कृषि एवं उद्यान विभाग, जिला उद्योग केन्द्र एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के सान्निध्य में आयोजित स्मार्ट सिटी हार्टिकल्चर एक्सपो-2015 के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में उद्यानिकी के प्रति जागरूकता तथा गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्यों पर फलदार, फूलदार व शौभाकारी पौधे, सूक्ष्म सिंचाई सयंत्रा आदि उपलब्ध करवाना है। इस आयोजत से क्लीन व ग्रीन अजमेर की संकल्पना को भी साकार किया जा सकेगा।
तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी हार्टिकल्चर एक्सपो का उद्घाटन 30 अगस्त को दोपहर एक बजे अरबन हाट वैशाली नगर में होगा। आमजन के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। एक्सपो के दौरान सायंकालीन गतिविधियों के तहत प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सपो का मुख्च आकर्षण नर्सरियों के द्वारा फलदार, फूलदार, शौभाकारी व छायादार पौधों का प्रदर्शन व विक्रय, बीज विक्रेताओं द्वारा सब्जी, फूल, आदि के बीज खाद व उर्वरकों का प्रदर्शन व विक्रय, गार्डन टूल्स विक्रताओं द्वारा यंत्रों का प्रदर्शन व विक्रय, सोलर पम्पसेट विक्रेताओं द्वारा संयत्रों का प्रदर्शन व विक्रय एवं जैविक खाद व जैविक कृषि उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय रहेगा। एक्सपों के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए श्री वी.के. शर्मा से मोबाईल नम्बर 9929373175 एवं श्री संजय तनेजा से मोबाईल नम्बर 9828089009 पर सम्पर्क किया जा सकता है।