तिपहिया वाहनों को परेषान नहीं करे पुलिस-महासंघ

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां, 16 जून। बारां व्यापार महासंघ ललितमोहन खंडेलवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज चैधरी से वार्ता कर बारां शहर में चल रहे टेम्पो, आॅटो चालकों को लगातार यातायात पुलिस की ओर से हो रही परेशानी के बारे में ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि शहर में हाथ ठेला चालकों की कमी के कारण फल सब्जी मंडी से सुबह के समय शहर के अंदर आने वाली सब्जी व फल फू्रट तिपहिया आटो चालक ही लेकर आते है। छोटे-’छोटे दुकानदारों के सामने फल सब्जी मंडी से तिपहिया आटो में सब्जी, फल फू्रट लाने के अलावा और कोई दूसरा साधन नही है। आए दिन यातायात पुलिसकर्मी आटो चालकों को रोककर उनके चालान बना देते है तथा इतनी राशि वसूल की जाती है जितनी उन्हें एक बार में मजदूरी नही मिलती हैं। खंडेलवाल ने अति. पुलिस अधीक्षक से आग्रह करते कहा कि छोटे व्यापारियों के कारोबार को देखते हुए इस प्रकार से आए दिन सब्जी व फल फू्रट से भरे आटो चालकों के चालान बंद कर उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही को रोकने के निर्देश यातायात विभाग को दे ताकि वह आटो चालकों को परेशान नही करें।

error: Content is protected !!