जीएसटी से होगा वस्तुओं एवं सेवाओं का स्मूथ ट्रेड – जिला कलक्टर

जीएसटी स्थानीय व्यवसायों को देगा विश्व स्तरीय पहचान
unnamed (2)अजमेर, 03 जुलाई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उन्होंने कहा कि जीएसटी से वस्तुआंे और सेवाओं का ट्रेड स्मूथ होगा। साथ ही जीएसटी राज्य के स्थानीय व्यवसायों को विश्व स्तरीय पहचान देगा।
कार्यशाला में अजमेर जिले के उद्यमियों, व्यापारियों एवं उत्पादकों की जीएसटी के संबंध में जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जीएसटी के उपयोग में आने वाली व्यवाहरिक कठिनाइयों का निराकरण विभागीय अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा किया गया।
श्री गोयल ने कहा कि विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए सुझावों तथा कठिनाइयों से उच्च स्तर पर अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्राी के द्वारा जीएसटी के अन्तर्गत मार्बल एवं ग्रेनाइट के कर के संबंध में जीएसटी काउंसिल को प्रकरण विचारार्थ भेजा गया है। मुख्यमंत्राी एवं सरकार मार्बल व्यवसाय के उत्तरोत्तर वृद्धि की मंशा के साथ कार्य कर रही है। जीएसटी काउंसिल की आगामी बैठक में इसे विचारार्थ भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के संबंध में व्यवसायों के सुझावों का सरकार द्वारा हमेशा स्वागत किया जाएगा। इससे कर तंत्रा को सरल बनाने में सहयोग मिलेगा। जीएसटी के संबंध में किसी प्रकार की शंका की आवश्यकता नहीं है। जीएसटी के दारा स्थानीय व्यवसायों को विश्व स्तरीय पहचान मिलेगी। स्थानीय उत्पादन का उपयोग विश्व के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से किया जाता है। जीएसटी से इस उत्पाद को विश्व के उपभोक्ता भारतीय नाम से भी जानेगें। अन्य देशों के उपभोक्ताओं के द्वारा इनका उपयोग करने से स्थानीय उत्पादकों को लाभ मिलेगा। जीएसटी का सिस्टम अभी प्रारम्भिक अवस्था में है। इसका प्रभाव परिलक्षित होने में कुछ समय लगेगा। शुरूआती स्तर पर कार्य करने में कुछ कमी रह सकती है। सरकार के साथ व्यवसायियों एवं नागरिकों के सहयोग से भारत एक विश्व स्तरीय अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
कार्यशाला में समस्याओं के समाधान के दौरान बताया गया कि रिवर्स चार्ज तथा सामान की बिक्री के लिए एक ही बिल बुक होगी। बिल बुक में बिल नम्बर हस्तलिखित नहीं होना चाहिए। अपंजीकृत व्यापारी से प्रतिदिन 5 हजार रूपए तक का माल खरीदने पर टेक्स नहीं देना होगा। इससे अधिक माल की खरीददारी पर दिए गए टेक्स का सामान बेचते समय इनपुट मिलेगा। डेबिट नाॅट और क्रेडिट नाॅट के लिए पूरक इनवाॅइस जारी होंगे। वास्तविक इनवाॅइस के समय इन पूरक इनवाॅइस की जानकारी देनी होगी।
वाणिज्यक कर विभाग के उपायुक्त श्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि एक जुलाई से सम्पूर्ण देश में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू हुआ। कार्यशाला के माध्यम से जीएसटी से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। विभाग द्वारा पूर्व की भांति सहयोग बनाए रखा जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री अबु सूफियान चैहान, सहायक कलक्टर श्रीमती श्वेता यादव, कोषाधिकारी श्री मनोज शर्मा, वािणज्यक कर अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौड़, मास्टर ट्रेनर कविता चाण्डक एवं शारदा यादव , लघु उद्योग भारती के सुरेन्द्र लोढ़ा, अजमेर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री सुगन सिंह गहलोत, पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल, अजमेर होल सेल मर्चेंट एसोशिएसन के अध्यक्ष सरदार योगेन्द्र सिंह, मार्बल एसोशिएसन किशनगढ़ के श्री संपत शर्मा उपस्थित थे।

न्याय आपके द्वार में 3 हजार 645 प्रकरण निस्तारित
अजमेर, 03 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वारा 2017 में सोमवार को 3 हजार 645 प्रकरण निस्तारित किए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं लोक अदालत प्रभारी अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी स्तर पर खाता दुरूस्ती के 87, विभाजन के 6, खातेदारी घोषणा के 102, स्थायी निषेधाज्ञा के 4, इजराय के 50, पत्थर गढ़ी के एक एवं अन्य 19 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर नामांतरण के 319, खाता दुरूस्ती के 251, खाता विभाजन के 7, सीमाज्ञान के 10, धारा 251 के 2, राजस्व नकले एक हजार 118 एवं अन्य एक हजार 667 प्रकरण निस्तारित किए गए।

संभाग स्तरीय कार्यशाला 6 जुलाई को
अजमेर, 03 जुलाई। श्री हरीशचंद माथुर लोक संस्थान के द्वारा नगरीय सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत 6 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सूचना केन्द्र में अजमेर संभाग के शहरी क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित होगी। यह जानकारी स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक श्री राजवीर सिंह ने दी।

जिला कलक्टर ने किया अटल सेवा केन्द्र का अवलोकन
अजमेर, 03 जुलाई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र का अवलोकन किया। अटल सेवा केन्द्र स्थित एकल खिड़की की सेवाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान तथा सूचना एवं प्रोद्योगिकि विभाग के एसीपी श्री भगवती प्रसाद को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अटल सेवा केन्द्र की प्रथम मंजिल पर बन रहे कमांड कंट्रोल सेन्टर का भी निरीक्षण किया।

error: Content is protected !!