अजमेर। छात्रों की मांग को देखते हुए तथा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए महर्षि दयानन्द सरस्वती परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 जुलाई 2017 तक कर दी गई है। अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दिनांक 8 जुलाई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि वनस्पति शास्त्र विभाग, जीव विज्ञान विभाग एवं रसायन शास्त्र विभाग में संचालित पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त पाठ्यक्रमों हेतु बढ़ाई गई है। उक्त तीन विभागों में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। तथा उक्त तीनों विभागों के अभ्यर्थियों हेतु पूर्व में जारी तिथियां ही रहेंगी इन विभागों हेतु तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. प्रवीण माथुर ने बताया कि जो अभ्यर्थी उक्त तिथि तक ऑनलाईन आवेदन करेंगे उन अभ्यर्थियों की लिस्ट दिनांक 12 जुलाई 2017, बुधवार को जारी की जाएगी। तथा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं दस्तावेजों की जांच तथा प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दिनांक 19 जुलाई 2017 तक कर दी गई है। साक्षात्कार के पश्चात् सफल अभ्यर्थियों की सूची भी इसी दिन जारी की जाएगी।
अन्तर विभागीय स्थानान्तरण के पश्चात् प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची दिनांक 20 जुलाई 2017 को जारी की जाएगी।
प्रो. प्रवीण माथुर
संयोजक
केन्द्रियकृत प्रवेश समिति