पुलिस थना ब्यावर सदर मेडिया दिनेष हत्या काण्ड का फरार अभियुक्त जीवन पुत्र कैलाष चन्द जाति मालवीय (बलाई) उम्र 22 साल निवासी माना पुलिस थाना कुरावर जिला राजगढ (मध्य प्रदेष) गिरफतार – दिनांक 16.1.18 को ग्राम मेडिया में दिनेष पुत्र प्रहलाद जाति जोषी की कुल्हाडी से गला काट कर हत्या कर उसका साथी जीवन फरार हो गया था। इस घटना क्रम को लेकर आस पास के क्षैत्र व परिजनो में काफी आक्रोष था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर राजेन्द्र सिंह जी के आदेषानुसार वृताधिकारी वृत ब्यावर छुगसिंह जी सोढा के द्वारा अपने निकट सुपरविजन में एक विषेष टीम का गठन किया जाकर मुल्जिम की तलाष हेतु प्रयास शुरू किये। विषेष टीम द्वारा सर्व प्रथम घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर ठोस साक्ष्य संकलित किये गये। मृतक व मुल्जिम जीवन के मोबाईल नम्बरो की जानकारी की जाकर कॉल डिटेल निकाली गई। साईक्लोन सेल अजमेर की टीम से विषलेषण करवाया जाकर मध्य प्रदेष नम्बरो की जानकारी कर मुल्जिम व परिजनो की आई/डी से पहचान की जाकर विषेष टीम द्वारा फरार मुल्जिम जीवन के गांव माना में दबिष देकर मुल्जिम को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की गई। मुल्जिम को लेकर विषेष टीम मध्य प्रदेष से आज थाना पर पहुची। अनुसंधान अधिकारी थानाधिकारी सहदेव चौधरी द्वारा मुल्जिम को न्यायालय में पेष कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर गहन अनुसंधान जारी है। विषेष टीम के सतेन्द्र सिंह व शुभकरण, जोराराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।