दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग
जिले के गिराब क्षेत्र के ग्राम उनरोड में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मासूम के हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए बुधवार शाम को शहर के अम्बेड़कर सर्किल पर सर्वसमाज द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सर्वसमाज द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं ऐसी घटना की पूनरावर्ती न हो, आरोपी को फांसी होनी चाहिए। श्रद्धाजंलि सभा में सर्वसमाज ने ऐसी घटना की कड़े शब्दो से निंदा की। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता पीडब्यूडी ताराचंद जाटोल, मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा, सुरेश जाटोल, समाजसेवी रणवीरसिंह भादू, अम्बालाल अलबेला, प्रेम परिहार, श्रवण चंदेल, केवलचंद बृजवाल, मोहन सोलंकी, एड़वोकेट भवानीसिंह, गोपाल सिंगारिया, शंकरलाल गर्ग, देवेन्द्र कुमार बृजवाल, जगदिश मोसलपुरिया, अजय फुलवारियां, कालू बडेरा, हीरालाल खोरवाल, नन्दकिशोर खींची, नेमीचंद चंदेल, मदन नागोरा, रतन चंदेल सहित सैकड़ो लोगों ने कैंडल जलाकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।