अजमेर – मौसमी बिमारियों की प्रति जागरूकता में कमी के कारण ही हमारे देश में मुत्यु दर का ग्राफ बढ जाता है अशिक्षा इसमें एक बहुत बडी भूमिका निभाती है यह बात शनिवार को एनसीसी अधिकारी रामधन ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कही,
11 राजस्थान बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कायड विश्राम स्थली में चल रहे कैम्प में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मानसून में बिमारियों के बढने का मुख्य कारण स्वच्छता की कमी के साथ लोगों की जागरूकता में कमी भी है।
एनसीसी कैडेट्स समाज के प्रत्येक क्षेत्र से आता है एनसीसी के पाठ्यक्रम में सामजिक सेवा कार्य को भी शामिल किया गया है, एनसीसी कैडेट्स इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है सामजिक सरोकार के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स समाज के लोगो को मौसमी बिमारियों के प्रति जागरूक्ता पैदा कर देश हित में काम कर सकते है।एनसीसी अधिकारी रामधन ने बताया कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स का देश हित में किए गए कार्य सराहनिय है,
कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल हरि कृष्ण राना ने बताया कि प्रतिदिन कैम्प में कैडेट्स को हथियार चालने का अभ्यास कराया जा रहा है। 2 राज इंजिनियरिंग के कर्नल एन के यादव के नेतृत्व में शनिवार को 200 कैडेट्स को फायरिंग करवाई गई। फायरिंग को लेकर कैडेट्स में उत्साह था।
कर्नल राना ने बताया कि कैडेट्स में अनुशासन का पाठ पढाने हेतु कैम्प मंे प्रतिदिन ड्रिल करवाई जा रही है सूबेदार सुशील के नेतृत्व में कैडेट्स ने एक रूपता के साथ आदेश पर ड्रिल का अभ्यास किया। हेल्थ व हाईजिन विषय पर एनसीसी अधिकारी सुश्री रेनु शर्मा द्वारा कैडेट्स को उद्बोधन किया गया। कर्नल राना ने बताया कि शिविर में शाम को विभिन्न स्कूल व कॉलेजो की टीमों के बीच रस्सा कस्सी, व वॉलीबॉल का मैच आयोजित किया गया। जिसमें टीमों ने बडचड कर भाग लिया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैडेट्स द्वारा राजस्थानी समूह नृत्य का अभ्यास किया गया।
ले संत कुमार
11 राजस्थान बटालियन एनसीसी अजमेर
9829191060