अभी तक नहीं हुआ शौचालय निर्माण राशि का भुगतान

फ़िरोज़ खान
बारां 30 जुलाई । शाहबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत महोदरा निवासी विधवा गुड्डी बाई के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने घर पर शौचालय का निर्माण करीब एक साल पहले करवा लिया था। विधवा गुड्डी बाई ने बताया की स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर शौचालय बनवाने की सरकारी योजना चली घर में एक भी रुपये नहीं था ग्राम पंचायत महोदरा सरपंच ओर सचिव द्वारा बार बार शौचालय बनवाने के लिए कहा जा रहा। इसके चलते गांव से ही किसी से पैसा उधार लेकर शौचालय तो बनवा लिया लेकिन करीब एक वर्ष से अधिक समय गुजर गया मुझे इसका भुगतान नहीं मिला। ग्राम पंचायत सरपंच ओर सचिव से शौचालय निर्माण राशि की बात करते हैं तो उनसे कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिलता।

शौचालय निर्माण राशि के लिए इनके द्वारा जो फार्म भरवाया गया उसमें इनके कोई कमी रहने की वजह से इनका शौचालय निर्माण का भुगतान रुका हुआ है। कुछ लोगों की ओर भी शिकायत मिली है। जल्द ही कमी को पूरा करवाकर भुगतान राशि दिलाई जाएगी।
प्रेमचंद सहरिया
सरपंच ग्राम पंचायत महोदरा

error: Content is protected !!